फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bugs out of school mid-day meal in rations

स्कूल के मिड डे मील राशन में निकले कीड़े 

Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bugs out of school mid-day meal in rations
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनाए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता परखी। उच्च प्राथमिक विद्यालय कैमहरा में काफी गड़बड़ी मिली, जहां मिड डे मील के गेहूं, आटा और चावल में घुन और कीड़े मिले। मामले की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक विद्यालय कोरैया जंगल, ओदरहना, कैमहरा में रसोईघर का निरीक्षण किया। किसी भी विद्यालय में फूड सेफ्टी कमेटी गठित नहीं मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय कैमहरा के स्टोर रूम में गेहूं, आटा, चावल में कीड़े निकले। प्रधानाध्यापक अंजली मिश्रा ने बताया कि कोटेदार रमाकांत ने गेहूं और चावल उपलब्ध कराया है। बोरी पर पैकिंग तिथि 2012-13 अंकित थी तो कुछ बोरियों पर 2013-14 की तिथि अंकित मिली। टीम ने काफी पुराना अनाज विद्यालयों में सप्लाई किए जाने का मामला गंभीरता से लिया है। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की बात कही है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed