{"_id":"692c80a86a0cc08be30979e5","slug":"budgetary-constraints-prevent-the-construction-of-the-womens-iti-from-being-completed-even-after-two-years-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-162333-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजट का रोड़ा, दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका महिला आईटीआई का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजट का रोड़ा, दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका महिला आईटीआई का निर्माण
Sun, 30 Nov 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला आईटीआई कॉलेज भवन का निर्माण। संवाद
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से फूलबेहड़ ब्लाॅक के श्रीनगर में राजकीय महिला आईटीआई कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है, जो तय समय के दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। बजट के अभाव में काम अटका रहा है।
विभागीय अफसरों का दावा है कि अब बजट मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही आईटीआई कॉलेज का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। वर्ष 2019 में आईटीआई कॉलेज निर्माण की स्वीकृत मिलीं और कार्यदायी संस्था उ.प्र.राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेट लखनऊ (यूपीआरएनएसएस) ने इसका काम शुरू किया था। इसका काम वर्ष 2023 में पूरा होना था, लेकिन बीच में बजट नहीं मिला और काम अटक गया।
धीरे-धीरे दो साल हो गए, बजट के अभाव में काम अटका रहा। विभागीय अफसरों का दावा है कि अब बजट मिल गया और काम भी शुरू कर दिया गया। इधर, बजट देर से मिलने की वजह से आईटीआई कॉलेज निर्माण की समय सीमा अब अप्रैल 2026 तक कर दी गई है। आईटीआई कॉलेज का निर्माण का कुल बजट 8.36 करोड़ है। सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका, जो शेष 15 प्रतिशत समय से करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
भवन में यह कराए गए कार्य
-आईटीआई कॉलेज के निर्माण में मुख्य भवन, वर्कशॉप-ए, वर्कशॉप-बी, टाइप-1, टाइप-3 भवन, ओएचटी/ बोरिंग, स्थल विकास का काम करीब 85 प्रतिशत पूरा कराया जा रहा। वहीं बाउंड्रीबाल का काम 100 प्रतिशत कराया जा चुका है।
वर्जन
-बजट न मिलने की वजह से आईटीआई कॉलेज का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो सका। अब बजट मिल गया और काम शुरू कराया जा रहा। तय समय पर काम पूरा हो जाएगा।
-रोहित कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी