फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buddha 's integrity Set the example

बुद्धा ने ईमानदारी की मिसाल कायम की

Thu, 30 Apr 2015 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Buddha 's integrity Set the example
ईसानगर में एक व्यक्ति  का बैग गिर गया था, जिसमें 90 हजार रुपये थे, जो बुद्धाराम को मिला। बुद्धाराम ने बैग और उसमें रखे रुपये पुलिस को सौंप दिए। बुद्धाराम को उसकी ईमानदारी के लिए एसपी अरविंद सेन, एएसपी एपी सिंह समेत कई लोगों ने नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीरसिंहपुर निवासी दुर्गेश चंद्र्र श्रीवास्तव का बैग रास्ते में गिर गया था, इसमें 90 हजार रुपये भी थे। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि 27 अप्रैल को इलाहाबाद बैंक से 90 हजार रुपये निकाले थे, घर लौटते समय कहीं बैग गिर गया। थाना ईसानगर के एसओ रामकुमार यादव मय हमराही के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी ग्राम कटराथना निवासी बुद्धाराम ने एसओ को एक बंगाली क्लीनिक के पास से एक बैग मिलने की जानकारी दी। बुद्धाराम के घर में रखे बैग को लेने एसओ उसके घर पहुंचे। बुद्धाराम ने बैग और राशि एसओ को सौंप दी। एसओ ने पूरे मामले की जानकारी एसपी अरविंद सेन को दी, इसपर उन्होंने बुद्धाराम की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसे सम्मानित करने का निर्णय लिया, ताकि जनता में एक अच्छा संदेश जाए। एसपी कार्यालय में माला पहनाकर बुद्धा का सम्मान किया गया, इस दौरान एसपी अरविंद सेन, एएसपी एपी सिंह ने 2100-2100 रुपये इनाम दिया। एसपी ने कहा कि ऐसे लोगों की समाज को नितांत जरूरत है। एसओ रामकुमार यादव और दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने भी नकद राशि दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed