फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bspaiyon the extracted Government Bier

बसपाइयों ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी

Sun, 07 Jun 2015 07:36 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 07 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bspaiyon the extracted Government Bier
पूर्व विधायक एवं बसपा नेता अरविंद गिरि सहित छह लोगों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में रविवार को बसपाइयों ने प्रदेश सरकार की अर्थी निकालकर कोतवाली गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। बसपाइयों ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज न होने पर सरकार को कोसा और अंत में ऐलान किया कि पीड़िता चमेला देवी की रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी मुकदमा वापस न हुआ तो 30 जून को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल कोआर्डीनेटर उमाशंकर गौतम के नेतृत्व में सिनेमा चौराहा स्थित शिवम कांप्लेक्स से रवाना हुई प्रदेश सरकार की अर्थी यात्रा में चार लोग अर्थी को कंधे पर लेकर चल रहे थे। पूर्व विधायक अरविंद गिरि, पलिया विधायक रोमी साहनी, धौरहरा विधायक समशेर बहादुर, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी समेत तमाम बसपाइयों ने कोतवाली गेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। धरनास्थल पर हुई सभा में अरविंद गिरि ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में हर तरफ लूट मची है। उन्होंने कहा कि मैंने छह माह में बाईपास बनवा दिया था जबकि  तीन साल में उसके गड्ढे तक नहीं भराए जा सके हैं। छह जून को पुलिस ने सत्तापक्ष के विधायक के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज किया, जबकि पीड़ित महिला चमेला देवी इधर-उधर भटक रही हैं उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की रिपोर्ट लिखने के साथ दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा पुलिस निरस्त नहीं करती है तो 30 जून को लखीमपुर में एसपी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

बसपा विधायकों के बोल......
सत्ता के एजेंट की तरह
काम कर रही पुलिस
पलिया से बसपा विधायक रोमी साहनी ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं के एजेंट की तरह पुलिस काम कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज न करके आरोपी पक्ष की ओर से पूर्व विधायक समेत छह लोगों को नामजद किया जाना इसका प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों की है प्रदेश में सरकार
धौरहरा विधायक समशेर बहादुर सिंह ने कहा कि बसपा अनुशासित व मिशनरी पार्टी है। यहां के लोग अनुशासित होकर ही काम करते हैं, जबकि सपा अनुशासन तोड़कर नियम विरुद्ध काम करती है, इसीलिए कहा जाता है कि दबंगों की प्रदेश में सरकार है।
कोतवाली गेट पर छोड़ दी अर्थी, पुलिस ने हटवाई
बसपाइयों द्वारा लाई गई प्रदेश सरकार की अर्थी को कोतवाली गेट पर ही छोड़ दिया, जिसे पुलिस बल ने वहां से हटाया।
इनकी भी रही मौजूदगी
धरना-प्रदर्शन में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, महासचिव गंगाराम एडवोकेट, सुरेंद्रपाल वर्मा, रामनरेश गौतम, प्रो. रामऔतार विश्वकर्मा, तनवीर हजारी, बबलू चौधरी, नीरज गौतम, प्रमोद चौधरी, राजविंदर सिंह, आजाद अली, अजय गौतम, बलविंदर सिंह, पंकज शुक्ला, रामकुमार मौर्य, हरीश भारती, तौहीद बेग, दिलीप यादव, जसवंत यादव, विनोद गौतम, जवाहरलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी
बसपाइयों के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ मधुवन कुमार सिंह, मोहम्मदी सीओ अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, कोतवाल एके उपाध्याय, हैदराबाद एसओ अजय कुमार यादव, मैलानी एसओ एसएन द्विवेदी सहित तमाम पुलिस बल और दमकलकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed