फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSA was bestowed on the strict inspection of schools

स्कूलों के निरीक्षण में कोताही पर सख्त हुए बीएसए

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
- सभी ब्लाकों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने देखे सिर्फ 85 स्कूल
विज्ञापन

- लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण आख्या आनलाइन अपलोड करने के आदेश

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक स्तर एवं गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों को खंड शिक्षा अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। जिले में 3881 स्कूलों के सापेक्ष 15 ब्लाक और 10 नगर क्षेत्रों में सिर्फ 85 स्कूलों के निरीक्षण किए जा सके हैैं, जिन्हें आनलाइन अपलोड किया गया है। इसे बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने गंभीरता से लिया है और सभी बीईओ को आदेश जारी कर लक्ष्य के मुताबिक स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में गड़बड़ी के कई मामले सामने आने के बाद बीएसए संजय शुक्ला तीन शिक्षकों को निलंबित कर चुके हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें शिक्षकों के गायब रहने और स्कूल बंद रहने की आ रही हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी भी शिक्षकों पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहे हैं। जिले में 2723 प्राथमिक और 1158 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें शासन से संचालित कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी को ब्लाक क्षेत्र में प्रतिमाह 20 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य है। इसके सापेक्ष स्कूलों के निरीक्षण में बीईओ फिसड्डी रहे हैं। अभी तक 15 ब्लाक और नगर क्षेत्र में सिर्फ 85 स्कूलों का निरीक्षण किया गया हैै। जबकि 320 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य है। किसी ने भी 20 स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया हैै। बीएसए संजय शुक्ला ने सभी बीईओ को आदेश जारी कर इसी जुलाई में लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


सात शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब 
एमडीएम प्राधिकरण के जिला समन्वयक रितुराज सिंह की रिपोर्ट पर बीएसए ने सात शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। 13 जुलाई को मोहम्मदी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पड़री के शिक्षक अरविंद कुमार और आदित्य जायसवाल अनुपस्थित पाए गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने अवकाश प्रार्थना पत्र दिखाया, जिस पर तिथि अंकित नहीं थी। लिहाजा प्रधानाध्यापक की भूमिका संदिग्ध मानते हुए बीएसए ने तीनों शिक्षकों से सात दिन के अंदर जवाब तलब किया है। प्राथमिक विद्यालय रेहरिया में मिड-डे मील न बनने के चलते प्रधानाध्यापक नीलम राज, उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़री के प्रधानाध्यापक किशोरी लाल और शिक्षक किरनचंद्र, प्राथमिक विद्यालय करौंदा के शिक्षक वकील अहमद को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed