फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   brother in law threw acid on his sister in law

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाभी पर फेंका तेजाब, झुलसी

Sun, 20 Sep 2020 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
brother in law threw acid on his sister in law
brother in law threw acid on his sister in law
निघासन (लखीमपुर खीरी)। छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर ने भाभी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब चेहरे पर पड़ने से वह झुलस गई। जेल जाने के डर से आरोपी देवर ने भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि किसी तरह से लोगों ने उसे बचा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि पति देहरादून मजदूरी करने की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में वह गांव में अपने अन्य साथियों से मिलने गए थे। सास और उसके तीनों बच्चे भी घर पर नहीं थे। वह खाना बना रही थी। इसी बीच देवर ने अकेला देखकर दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर नाराज हो गया और घर के अंदर बक्सेे में रखे तेजाब को निकाल लाया और डाल दिया। तेजाब उसके चहरे पर पड़ गया। जब वह चिल्लाई तो आरोपी घर से भाग गया। शोरशराबा होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इधर घर से भागे आरोपी ने गांव के बाहर जाकर एक बाग में आम के पेड़ से फंदा लगाकर जाने देने की कोशिश की पर लोगों ने उसे बचा लिया। देवर-भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा-भाभी देवर पर शादी का बना रही थी दबाव
पुलिस के अनुसार देवर और भाभी का करीब पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। भाभी शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर वह मारपीट करने पर आमादा हो जाती थी। शनिवार को भी उसने शादी के लिए दबाव बनाया। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार होने पर आरोपी का चालान भेजा जाएगा।
-दिलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed