फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured

सड़क दुर्घटना में साले की मौत, बहनोई घायल

Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured
फरधान। थाना क्षेत्र के बेहजम मैगलगंज मार्ग पर लखनापुर चौराहे के पास मारुति वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक 24 वर्षीय बबलू की मौके पर मौत हो गई। जबकि वैन चला रहे मुकेश घायल हो गए। कोहरे की वजह से हादसा की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

हरदोई के गांव जरेली निवासी बबलू सोन पापड़ी के सेल्समैन का काम करते हैं। सोमवार सुबह अपने जीजा मुकेश के साथ मारुति वैन में सोन पापड़ी लेकर लखीमपुर आ रहे थे। सुबह करीब आठ बजे बेहजम मैगलगंज मार्ग पर लखनापुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने सामने से वैन में टक्कर मार दी। टक्कर में वैन के परखचे उड़ गए और 24 वर्षीय बबलू वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि वैन चला रहे मुकेश घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। लोगों का अनुमान है कि हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है। जिस वाहन ने टक्कर मारी वह मौके से फरार हो गया। वैन को देखकर लगता है कि टक्कर आमने-सामने से हुई है। पुलिस ने बताया दोनों गैर जनपद के हैं उनके परिजन को सूचना दे गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed