{"_id":"5f4fe9278ebc3e53a9766a13","slug":"broken-culvert-became-dangerous-difficult-to-reach-home-lakhimpur-news-bly418434947","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक हुईं टूटी पुलिया..घर पहुंचना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक हुईं टूटी पुलिया..घर पहुंचना मुश्किल
विज्ञापन
बेहड़ा मुल्तान संपर्क मार्ग की टूटी पुलिया।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में दर्जनों पुलियां जर्जर हैं या फिर टूटी गईं हैं। दशकों वर्ष पूर्व बनी यह पुलियां दर्जनों गांवों को जोड़ती हैं। जिनके टूटने से इन गांवों का संपर्क भी मुख्यालय से टूट रहा है तो हादसों की आशंका भी बनी रहती है।
ब्लॉक बांकेगंज के नौ मजरों और आठ हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट को अलीगंज रोड से जोड़ने वाला एक मात्र संपर्क मार्ग की पुलिया भी जर्जर हो चुकी है। करीब 70 साल पूर्व बनी पुलिया से 24 घंटे आवागमन रहता है। बरसात में जलभराव होने और भारी वाहनों के निकलने से पुलिया की दोनों मुंडेर टूट चुकीं हैं। बीचोबीच में पुलिया भी धंस चुकी है।
गुलरिया। लखीमपुर पलिया हाईवे से भानपुर शाहपुर संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया टूटने से सड़क बीचोंबीच में गहरी खंदक बन गई है। जिससे यहां दर्जनों बाइक सवार घायल हो चुके हैं। यह मार्ग ढकिया, कुंवरपुर कला, प्रताप टाडा, देशराज टाडा, जंगल नंबर सात, लुधियाना, टापर पुरवा, गुलरीपुरवा सहित दर्जनों गांवों के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन
ममरी। गोला शाहजहांपुर रोड से बेहड़ा मुल्तान, खोखाय को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया की मुंडेर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। एक ओर की मुंडेर गायब हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर की कभी भी ढह सकती है। रात के समय जरा सी चूक वाहन सवारों के लिए हादसे का सबब बन सकती है।
अमीरनगर। कसबे से देवरिया होते हुए रेहरिया को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया जर्जर हो चुकी है। पुलिया से पहले बनी खाई हादसे को दावत दे रही है।
ग्राम पंचायत के लिए संपर्क मार्ग और पुलिया दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ग्राम पंचायत में डिग्री कॉलेज सहित कई संस्थाएं हैं। जनहित में संपर्क मार्ग और पुलिया के चौड़ीकरण, उच्चीकरण कराकर निर्माण कराने की जरूरत है।
-डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री पुनर्भूग्रंट
संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पुलिया भी धंस चुकी है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार मार्ग एवं पुलिया निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
-हाजी जफर उल्ला खां भट्ठा व्यवसायी पुनर्भूग्रंट
इस संपर्क मार्ग के अलावा ग्राम पंचायत को जोड़ने के लिए दूसरा कोई मुख्य मार्ग नहीं है। यहां जलभराव की भी समस्या वर्षों से बनी है। जर्जर रोड से निकलना लोगों के लिए मुश्किल है।
- राधाकृष्ण गुप्ता मजरा भवानीगंज
ग्राम पंचायत को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया इतनी संकरी है कि भारी वाहनों के टकराने से उसके दोनों ओर की मुंडेर टूट चुकी है और पुलिया बीच में धंस भी गई है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
-सुरेशचंद नमश्र मजरा भवानीगंज