{"_id":"59219b2e4f1c1b3d6a535de7","slug":"broad-gauge-70-percent-of-work-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राडगेज आमान-परिवर्तन का 70 फीसदी काम पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राडगेज आमान-परिवर्तन का 70 फीसदी काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
आमान-परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षा में भी जारी रहेंगे प्लेटफार्म निर्माण, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम समेत कई काम
ऐशबाग से पीलीभीत के बीच आमान-परिवर्तन का काम में निर्धारित समयावधि गुजरने के बाद तेजी आई है। आमान-परिवर्तन की कार्यदायी संस्था आरबीएनएल के अधिकारियों की माने तो अब तक सीतापुर-मैलानी के बीच 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अंडरपास और ब्रिज बनाने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन यह काम भी जल्दी पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
ऐशबाग-पीलीभीत के बीच सीतापुर-मैलानी रेल प्रखंड पर लूप लाइन समेत 115 किलोमीटर रेल पटरियां बिछाई जानी है। इसमें 83 किलोमीटर रेल पटरी बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा कुल 99 छोटे ब्रिज बनाए जाने हैं, इनके लिए 88 बॉक्स तैयार हो चुके हैं। 11 और बॉक्स भी तैयार होने की स्थिति में हैं। इन सभी छोटे ब्रिज का निर्माण एक साथ कराने का लक्ष्य रखा गया है। चार बड़े ब्रिज बनने है, जिन पर काम तेजी से चल रहा है। आरबीएनएल ने यह सभी निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
आरबीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके पांडे ने बताया कि बांकेगंज, गोला, फरधान, लखीमपुर और हरगांव के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम तैयार करने का काम भी समानांतर रूप से चल रहा है। ब्रिज निर्माण और पटरी बिछाने के साथ ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। लखीमपुर, गोला और हरगांव में हाईलेबल और बांकेगंज, फरधान में लो लेबिल प्लेटफार्म बनाए जाने हैं जिन पर तेजी से काम चल रहा है। बांकेगंज रेलवे स्टेशन निर्माण का काम तकरीबन पूरा भी हो चुका है। प्लेटफार्म निर्माण कार्य वर्षा के मौसम मे भी जारी रखा जाएगा, ताकि वर्षा खत्म होने तक इसे पूरा किया जा सके।