फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bride refused to marry for bringing less jewellery, ruckus all night, marriage took place in the afternoon

Lakhimpur Kheri News: जेवर कम लाने पर दुल्हन का शादी से इन्कार, रातभर हंगामा, दोपहर में हुई शादी

Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bride refused to marry for bringing less jewellery, ruckus all night, marriage took place in the afternoon
शुक्रवार दोपहर शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन का फोटो।
खमरिया। थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात आई बारात में हंगामा हो गया। कम जेवर आने की बात कहते हुए दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। रातभर वार्ता के बाद दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने तो शुक्रवार की तड़के दूल्हा बारात लेकर खमरिया थाने पहुंच गया। लिखित तहरीर देने पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों को बुलाकर समझौता कराया। इसके बाद दोपहर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद विदाई हुई।
विज्ञापन

जनपद के ग्राम कलुआपुर निवासी राधेश्याम अपने पुत्र शिवकुमार की बरात ग्राम सभा पकरिया निवासी दुलारे के यहां लाए। स्वागत सत्कार हुआ। दूल्हा पक्ष के लोग एक लाख रुपये में मंगलसूत्र, पायल, झुमकी, कुंडल आदि जेवर लाए और 32000 हजार रुपये के कपड़े। देर रात लगभग 12:00 बजे जेवर व सामान दुल्हन के पास भेजे गए तब दुल्हन और उसके परिजनों ने कम जेवर आने की बात कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद देर रात तक रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के बीच समझौता चलता रहा, लेकिन दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। बात नहीं बनने पर शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे दूल्हा बरात लेकर खमरिया थाने पहुंच गया। दूल्हा के पिता की ओर से दुल्हन पक्ष के लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा शिवकुमार सजी गाड़ी से थाने पहुंचा। तहरीर देने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर ने सुबह ही दुल्हन के पिता दुलारे को थाने में बुलवा लिया। दुलारे परिवार और अन्य रिश्तेदारों के साथ थाना खमरिया पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में वार्ता शुरू हुई। करीब घंटेभर चली वार्ता में दुल्हा पक्ष ने बाद में और जेवर बनवाकर देने की बात कही। इस पर दुल्हन पक्ष ने इसी जेवर के साथ बेटी विदा करने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद बरात फिर पकरिया गांव पहुंची। भावरें समेत अन्य शादी की रस्में कराई गईं। शुक्रवार दोपहर में शादी संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। शिवकुमार अपनी दुल्हन सस्ती देवी को विदाई कराकर घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed