फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bricks and stones found filled in Panchayat building, abundance of filth

Lakhimpur Kheri News: पंचायत भवन में भरे मिले ईंट-पत्थर, गंदगी की भरमार

Wed, 04 Dec 2024 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones found filled in Panchayat building, abundance of filth
पंचायत भवन का निरीक्षण करते डीपीआरओ विशाल सिंह। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। पंचायत भवनों में कार्यालय संचालित करने और ग्रामीणों को हर सुविधा मुहैया कराने के आदेश हैं, लेकिन फूलबेहड़ के सर्वा गांव के पंचायत भवन में ईट-पत्थर भरे हैं। यहां गंदगी का अंबार भी है। डीपीआरओ ने सचिव का वेतन रोकने के साथ ही प्रधान के अधिकारों पर रोक लगा दी है। वहीं, सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि फूलबेहड़ के सर्वा ग्राम पंचायत के निरीक्षण में पंचायत भवन अत्यधिक गंदा मिला। गेट का खंभा एवं कोने की बाउंड्रीवाल टूटी मिली। बिजली कनेक्शन, कंप्यूटर, प्रिंटर, इन्वर्टर, कुर्सी, मेज आदि नहीं थी। ग्रामीणों ने कंप्यूटर, कुर्सी, प्रधान के घर रखा होना बताया। पंचायत भवन का जनसेवा केंद्र भी नहीं चलता मिला। सीएससी के पास मिट्टी का ढेर लगा मिला। शौचालय का गड्ढा खुला था।
विज्ञापन

गांव से तालाब तक नाला निर्माण चलता मिला, जिसमें पीली ईंट का प्रयोग मिला। तीन दिन में ईंट बदलने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों में भी गुणवत्ताविहीन सामग्री का प्रयोग होना पाया। डीपीआरओ ने बताया कि इस मामले में सचिव गायत्री प्रसाद राना को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोका गया। साथ ही कार्य सुधार न होने तक प्रधान के अधिकारों पर रोक लगा दी गई। गंदगी मिलने की दशा में सफाई कर्मचारी रीना देवी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed