फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BPL cards in February Get 35 kg of wheat at

फरवरी में एपीएल कार्ड पर मिलेगा 35 किलो गेहूं

Fri, 05 Feb 2016 04:36 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 05 Feb 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
BPL cards in February Get 35 kg of wheat at
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत फरवरी माह में शहरी क्षेत्र, बाढ़ आपदाग्रस्त गांवों और थारू गांवों के एपीएल कार्ड धारकों को 35 किलो गेहूं मिलेगा। फरवरी माह में वितरण के लिए जिले को अतिरिक्त गेहूं का आवंटन मिला है। इसके अलावा पिछले माह के उठान में अवशेष रहे गेहूं का भी इस माह के आवंटन के साथ उठान कराया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि फरवरी माह के लिए नियमित आवंटन के मुताबिक प्रति राशन कार्ड 14.762 किलो, अतिरिक्त आवंटन से 7.351 किलोग्राम गेहूं के साथ माह जनवरी 2016 के उठान से अवशेष गेहूं का जो उठान माह फरवरी में कराया गया है उससे 8.086,  कुल 32.678 किलो गेहूं के सापेक्ष एपीएल कार्ड धारकों को कुल 35 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड गेहूं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया फरवरी माह मे 35 किलो प्रति राशन कार्ड गेहूं का वितरण नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ बाढ़ और दैवीय आपदाग्रस्त गांवों और थारू गांव के एपीएल कार्ड धारकों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोटेदार नए आवंटन के मुताबिक वितरण नहीं कर रहा है तो इसकी शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय, संबंधित एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed