फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Boyfriend shot himself after attacking girlfriend

प्रेमिका पर हमला करने के बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मारी

Thu, 07 Oct 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend shot himself after attacking girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

दोनों गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती

बिजुआ। शादी से इनकार करने पर गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रमिका को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे लहूलुहान पड़ा देख प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां उनकी हालत नाजुक देख दोनों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
यह घटना भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्रेमिका की मां ने बताया कि मंगलवार देर रात गांव का एक युवक उनके घर में आ धमका और उनकी बेटी से शादी करने लिए दबाव बनाने लगा। प्रेमिका के घरवालों ने उसके साथ अपनी बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया। घर में मौजूद प्रेमिका ने भी शादी करने से साफ मना कर दिया। प्रेमिका की बात उसके प्रेमी का बेहद नागवार गुजरी। उसने पहले प्रेमिका को गोली मारी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। दोनों को लहूलुहान हालत में पड़ा देख फौरन पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उठाकर जिला अस्पताल ले गई और भर्ती कराया। वहां उनकी हालात नाजुक होने पर डाक्टर ने दोनों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां दोनों की हालत नाजुक बताई जाती है।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।
प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। शादी करने से इंकार करने पर गुस्साए प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गाली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। दोनों का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed