फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Box opened candidates

खुल गया उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

Sun, 13 Dec 2015 11:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 13 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Box opened candidates
प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए चुनाव लड़े उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा रविवार को मतगणना स्थलों पर खुल गया। वोटों की गिनती के साथ ही जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के चेहरे खिल गए तो वहीं हारे हुए उम्मीदवारों के चेहरे मुरझा गए। चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो जिले में महिलाओं ने आरक्षित सीटों से अलग भी चुनाव लड़कर दमखम दिखाया। वहीं नकहा ब्लाक की 73 ग्राम पंचायतों में 19 सीटों को छोड़ दें तो बाकी सब पर प्राइमरी पास प्रत्याशी ही चुनाव जीते। जबकि 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के अधिक प्रत्याशियों ने बाजी मारी। फूलबेहड़ ब्लाक में युवा प्रत्याशियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रधान और सदस्य पद के चुनाव परिणाम घोषित करने को लेकर सुबह से ही प्रशासन ने फुर्ती के साथ मतगणना शुरू कराई। एक न्याय पंचायत में छह टेबिलों की व्यवस्था की गई थी। जिनमें चार पर प्रधान पद और दो टेबिलों पर सदस्य पद की मतगणना की गई। नतीजतन जिले भर में 885 टेबिलों हुई मतगणना के कारण शाम पांच बजे लगभग सभी ब्लाकों के चुनाव परिणाम आ गए। कम समय में मतगणना पूरी करने में नकहा ब्लाक अव्वल रहा। यहां दोपहर तीन बजे तक सभी 73 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम आ गए थे। वहीं लखीमपुर ब्लाक में भी तेजी से मतगणना हुई। कुल 109 ग्राम पंचायतों का चुनाव परिणाम शाम चार बजे तक पूरा कर लिया गया।  वैसे तो मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कई ब्लाकों में अव्यवस्थाओं के चलते एक से डेढ़ घंटे की देरी हुई। जिसके कारण प्रत्याशियों में नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन

तेजी से की गई चुनाव परिणामों की फीडिंग
एक तरफ मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती का कार्य तेजी से किया जा रहा था तो दूसरी तरफ वहां लगे कंप्यूटरों पर चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम, वोटों की संख्या, हारे हुए प्रत्याशियों के नाम और वोटों की संख्या की फीडिंग का कार्य भी फुर्ती के साथ किया गया। जिसके कारण कुछ ही मिनटों में जीते हुए प्रत्याशियों की सूची ऑनलाइन होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed