{"_id":"58baf8c14f1c1b9e6483223c","slug":"both-were-missing-off-school-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय बंद कर गायब हुए दोनों शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय बंद कर गायब हुए दोनों शिक्षक सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा ब्लाक के गांव परसाबेली का मामला
बीएसए ने बीईओ से किया जवाब-तलब
एमडीएम एवं कंवर्जन कास्ट में गड़बड़ी का आरोप
धौरहरा ब्लाक के गांव परसाबेली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय करीब एक माह से बंद है। यहां तैनात दोनों शिक्षक किसी को कोई सूचना दिए बगैर गायब हैं, जिसकी जानकारी बीईओ धौरहरा को भी नहीं है। शिकायत मिली, तो बीईओ ने एक मार्च को विद्यालय चेक किया, तो हकीकत सामने आ गई। परिसर में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में बैठे छात्रों ने बताया कि एक माह से स्कूल नहीं खुला है, तब तक ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि एक माह से विद्यालय पर ताला लटक रहा है, जबकि 18 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं।
ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परसाबेली में प्रभारी शिक्षक ऋषिकेश जायसवाल और शिक्षक प्रदीप कुमार की तैनाती है। बीईओ रमेश मौर्या को इस विद्यालय के काफी दिनों से बंद होने की सूचना मिली, तो उन्होंने एक मार्च को निरीक्षण किया, जिसमें कलई खुलकर सामने आ गई। पास के प्राथमिक विद्यालय में बैठे कक्षा सात के छात्र सुशील और कक्षा छह के छात्र पप्पू ने बीईओ को बताया कि एक महीने से स्कूल बंद है। तब तक मौके पर आए ग्रामीणों ने भी एक माह से विद्यालय बंद होने की पुष्टि कर दी। बीईओ की रिपोर्ट मिलने पर बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने प्रभारी शिक्षक ऋषिकेश जायसवाल और शिक्षक प्रदीप कुमार को सस्पेंड करते हुए दोनों को धौरहरा बीआरसी में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने मामले की जांच पलिया बीईओ ओंकार सिंह को सौंपी है।
बीईओ और एनपीआरसी भी लपेटे में
एक माह तक स्कूल बंद रहा, जिसकी कानो-कान भनक बीईओ और एनपीआरसी को नहीं हुई। इसे बीएसए संजय शुक्ला ने गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में इनकी सक्रियता पर सवाल उठाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
एमडीएम योजना के अनाज और कन्वर्जन कास्ट में गड़बड़ी की आशंका है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह को फरवरी और मार्च माह की कंवर्जन कास्ट एवं अनाज की प्राप्ति के अभिलेखों की जांच के आदेश दिए हैं।
-संजय कुमार शुक्ला, बीएसए