फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both the supervision committees will investigate the Tikunia case together

दोनों पर्यवेक्षण समितियां मिलकर करेंगी तिकुनिया मामले की जांच

Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Both the supervision committees will investigate the Tikunia case together
प्रतीकात्मक

घटना से संबंधित जानकारी, फोटो, वीडियो क्लिप सदस्यों को उपलब्ध कराएं, पहचान रहेगी गुप्त

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले की जांच के लिए अब तक दो पर्यवेक्षण समितियां गठित की जा चुकी हैं, अब ये दोनों मिलकर पूरे मामले की जांच करेंगी। समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर आम लोगों के लिए जारी किए गए हैं, जिन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति घटना से संबंधित जानकारी, फोटो, वीडियो क्लिप भेज सकता है। उस व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पहले जनपद स्तर पर एएसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति बनाई गई थी, जिसके बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में दूसरी पर्यवेक्षण समिति गठित की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया है कि दोनों पर्यवेक्षण समितियां निष्पक्ष और पारदर्शी विवेचना के लिए एक साथ मिलकर कार्य करेंगी। यदि किसी के पास घटना से संबंधित जानकारी या फोटो/वीडियो क्लिप है तो वह डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नंबर 9454400454, सेनानायक सुनील कुमार सिंह के नंबर 9454400394, एएसपी अरुण कुमार सिंह के नंबर 9454401072, सीओ मितौली संदीप सिंह के नंबर 9454402453, सीओ गोला संजय नाथ तिवारी के नंबर 9454401486, पर्यवेक्षण समिति के हेल्पलाइन नंबर 9454403800 पर भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed