फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Both named accused of fatal attack arrested

Lakhimpur Kheri News: प्राणघातक हमले के दोनों नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Both named accused of fatal attack arrested
पुलिस की गिरफ्त में प्राणघातक हमले के आरोपी
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने ग्राम बघेल निवासी युवक करन सिंह यादव पर तमंचे से फायर कर प्राणघातक हमला करने के दो नामजद आरोपियों अविनाश मिश्रा, पवन मिश्रा पुत्र हरवंश मिश्रा निवासी गोबराचाठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से हमले में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा और बाइक बरामद हुई है। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह साही ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व रंजिश के चलते 30 जुलाई को अपने भाई अवधेश यादव के साथ बाइक से गजियापुर की बाजार जा रहे ग्राम बघेल निवासी करण सिंह यादव पर तमंचे से गोली चलाकर मार डालने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अविनाश मिश्रा, पवन मिश्रा सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की की थी। दो आरोपी अभी नहीं पकड़े गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने खुटार रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान थाना गोला क्षेत्र के ग्राम भुड़वारा निवासी मन्ना उर्फ इरशाद पुत्र मनु उल्ला के कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed