{"_id":"588760b34f1c1bbd7ecf4ed6","slug":"border-checking-operation-run-by-the-police-and-ssb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर पुलिस और एसएसबी ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर पुलिस और एसएसबी ने चलाया चेकिंग अभियान
गौरीफंटा।
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर चुनाव को लेकर पुलिस, एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी को लेकर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बार्डर पर आने-जाने वालों की गहन तलाशी ली। इसके अतिरिक्त वाहनों को चेक करने के साथ ही बैग और सामान की भी तलाशी ली।
भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण यहां पर तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। चुनाव नजदीक आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भारत-नेपाल की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गौरीफंटा बार्डर पर भी कोतवाल अजीत कुमार, चैकी इंचार्ज तुलसीराम चैरसिया के साथ ही एसएसबी की टीम ने आने-जाने वाले वाहनों के साथ ही सामान और बैग चेक किए। औचक चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।