फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Booking full till January 2 in Dudhwa

दुधवा में दो जनवरी तक बुकिंग फुल

Fri, 24 Dec 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Booking full till January 2 in Dudhwa
दुधवा नेशनल पार्क को जाने वाला रास्ता।
नए साल का जश्न मनाने के लिए सभी हट और डारमेट्री के साथ जिप्सी सैलानी कर चुके हैं बुक
विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच नए साल मनाने के लिए आतुर सैलानियों ने एडवांस में ही अपनी बुकिंग करा ली है। दो जनवरी तक दुधवा नेशनल पार्क पूरी तरह से आरक्षित है। दुधवा के हट समेत डारमेट्री आदि भी बुक हो चुकी हैं। इतना ही नहीं जिप्सी की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि नए साल पर इस बार बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ रहेगी।
हर साल नए साल में दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की भीड़ का तांता लगा रहता है। बीते दो सालों की अगर बात करें तो कोरोना काल में सैलानियों की आमद नए साल पर दुधवा के लिए कम हुई, लेकिन इस बार दुधवा नेशनल पार्क पहले से ही हाउसफुल हो गया है।
विज्ञापन

दुधवा में 23 जनवरी से दो जनवरी तक सभी थारूहट, डारमेट्री आदि फुल हो जाने के कारण उनकी बुकिंग बंद हो चुकी है। साथ ही सैलानियों ने जिप्सी की भी एडवांस बुकिंग करा ली हैं। दुधवा पार्क दो जनवरी तक पूरी तरह से हाउसफुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि नए साल का जश्न मनाने के साथ ही इस बार दुधवा में लगातार हो रही बाघ साइटिंग भी सैलानियों को दुधवा की तरफ आकर्षित कर रही है। लगातार दो शिफ्टों में सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं जिससे सैलानी का दुधवा के लिए आकर्षण दिख रहा है।

होटलों में भी बढ़ सकती है सैलानियों की संख्या
दुधवा नेशनल पार्क के दो जनवरी तक हाउसफुल होने के बाद अब पलिया शहर के होटलों में सैलानियों की संख्या बढ़ सकती है। होटल प्रबंधन ने इसकी तैयारियां भी कर ली हैं। ज्यादा सैलानी उनके होटलों में ठहर सकें इसके लिए लुभावने ऑफर भी तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed