फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Boiler helper's body found in fitter's room

फिटर के कमरे में मिला ब्वॉयलर हेल्पर का शव

Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Boiler helper's body found in fitter's room
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। कसबा स्थित एडवांटेज ग्रुप इकाई के पॉवर प्लांट के ब्वॉयलर हेल्पर जिला देवरिया निवासी अमरनाथ पाल (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव प्लांट के फिटर सुरेश शर्मा के कमरे में मिला। सुरेश का कहना है कि वह उनके आवास पर सोने आया था। इसके बाद नहीं उठा। मौके पर पहुंचे मिल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चीनी मिल के पॉवर प्लांट के फिटर सुरेश शर्मा ने बताया कि उनके जिले देवरिया के थाना लार क्षेत्र के गांव परासीथार खरवनियां निवासी अमरनाथ पाल मिल में ब्वॉयलर हेल्पर था। वह बुधवार की दोपहर एक बजे कमरे पर आया। सोने की बात कहकर बिस्तर पर लेट गया। शाम चार बजे से ड्यूटी थी। जगाने पर जब वह नहीं उठा तो वह बाहर से कमरे पर ताला डालकर शाम चार बजे अपनी ड्यूटी पर चला गया। दो घंटे बाद जब दोबारा कमरे पर पहुंचा और दोस्त अमरनाथ पाल को उठाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इस पर उन्होंने मिल अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर मिल अधिकारी मिल के डॉ. एमके गुप्ता के साथ कमरे पर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद अमरनाथ पाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने बताया मृतक के शरीर पर कोई भी चोट आदि के जाहिरा निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed