{"_id":"692c794ec231fb50230dfafb","slug":"body-of-youth-missing-for-six-days-found-in-sugarcane-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-162370-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिला छह दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिला छह दिन से लापता युवक का शव
Sun, 30 Nov 2025 10:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पलिया सीओ जितेंद्र सिंह परिहार और पुलिस। संवाद
निघासन (खीरी)। कस्बे के नानक नगर वार्ड नंबर 10 (छींटनपुरवा गांव) निवासी बाबूराम (35) का शव घर से 250 मीटर दूर तालाब के किनारे मेवालाल मौर्य के गन्ने के खेत से मिला है। वह पिछले छह दिन से लापता था। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में पड़ोसी गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक बाबूराम के भाई लालता प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी गांव के चार लोगों से 15 से दो हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई से मारपीट की थी। मंगलवार सुबह बाबूराम घर से निकला, फिर वह नहीं लाैटा। बुधवार को निघासन थाने में तहरीर देकर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने तालाब के नजदीक गन्ने के खेत की मेड़ पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव खेत में फेंकने की बात कही। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच शव मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लद्दाख में मजदूरी कर चलाता था परिवार
परिजनों ने बताया कि बाबूराम लद्दाख में मजदूरी करता था। दिवाली से कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। इसके बाद से ही रुपये के लिए विवाद बढ़ गया था। उसकी पत्नी और दो नाबालिग पुत्रियों हिमांशी (7) और प्रियांशी (5) का रो-रोकर बुरा हाल है।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
रविवार को ही बाबूराम की भतीजी सुमन की बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शव मिलने की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं। पूरे घर में कोहराम मच गया और चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर सीओ पलिया जितेंद्र सिंह परिहार, पढ़ुआ थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय, सिंगाही पुलिस सहित कई थानों का फोर्स तैनात रहा। लोग घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस हत्या की आशंका के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
-- --
तालाब किनारे मिला लोअर व चप्पल, एड़ी पर घाव के निशान
तालाब से करीब 50 मीटर पहले बाबूराम का लोअर और चप्पल पुलिस को पड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि बाबूराम के पैर की एड़ी पर घाव के निशान भी देखे गए हैं, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि शव पांच-छह दिन पुराना होने की संभावना है। इसलिए अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है।
-- -