फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   body of missing person found in sharda river

गायब युवक का शारदा नदी में मिला शव,हत्या का शक

Tue, 16 Jan 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jan 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
body of missing person found in sharda river
शव निकालते गोताखोर
खिचड़ी खाने ससुराल जाने के लिए सोमवार को घर से निकले कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़ियापुर निवासी 30 वर्षीय सियाराम रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। सोमवार की शाम तलाश के दौरान उसके कपड़े और चप्पल चकनाथपुर बंधे के आगे शारदा नदी के पास बरामद हुए, जबकि उसकी साइकिल पड़ोस के गांव में रहने वाले उसके साथी के घर बरामद हुई। मंगलवार दोपहर लापता युवक का शव शारदा नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पहड़ियापुर गांव निवासी महावीर गोड़िया ने बताया कि उसके भाई सियाराम की ससुराल सदर कोतवाली के गांव गोडवा में है। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे भाई सियाराम ससुराल में खिचड़ी खाने साइकिल से गए थे, लेकिन शाम तक ससुराल नहीं पहुंचे। शाम करीब छह बजे ससुराल वालों ने उन्हें फोन कर सियाराम के न पहुंचने की जानकारी दी। इस पर महावीर गोडिया ने यूपी 100 को भाई के लापता होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घरवालों और ससुराल वालों के साथ लापता युवक की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस ने रात करीब आठ बजे उसके कपड़े और चप्पल चकनाथपुर बंधे के आगे शारदा नदी के तटबंध पर बरामद किए। भाई महावीर ने पुलिस को बताया कि भाई सियाराम के साथ राममूर्ति पुत्र पुत्ती गोडिया, प्रसादी पुत्र मुन्नू कंजड़, शिवकुमार पुत्र संतू लोध निवासी बाजार पुरवा भी साथ में थे। इस पर पुलिस ने बाजारपुरवा निवासी शिवकुमार के घर उसकी साइकिल बरामद की। मंगलवार की दोपहर शारदा नदी में एक शव उतराता देखा गया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे भाई महावीर गोड़िया ने शव की शिनाख्त अपने भाई सियाराम के रूप में की है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि भाई महावीर ने सोमवार रात नौ बजे कोतवाली में सूचना दी थी कि उसके लापता भाई की साइकिल बाजारपुरवा निवासी शिवकुमार के घर से बरामद हुई है। मंगलवार की दोपहर शव भी बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed