फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bodies of aunt and nephew found hanging from the same branch of a sycamore tree.

Lakhimpur Kheri News: गूलर के पेड़ की एक ही डाल से लटके मिले चाची-भतीजे के शव

Fri, 28 Jun 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Bodies of aunt and nephew found hanging from the same branch of a sycamore tree.
धौरहरा (लखीमपुर)। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा गांव के मजरा डिहुआ कलां क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह गूलर के पेड़ की एक ही डाल से चाची-भतीजे के शव लटके मिले। महिला के पैर जमीन पर टिके थे। दोनों शव प्लास्टिक की रस्सी के दोनों छोर से लटके थे। युवक के पैरों के नीचे महिला का शव था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग में लोकलाज के डर से दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवकुमार गौतम (25) और उसकी चाची पूजा (32) पत्नी प्रताप गौतम घर से बुधवार की रात से गायब थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे खेत गए ग्रामीणों ने शव लटके देखे तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने दोनों के घर पर सूचना दी। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंच गई। आशंका जताई गई है कि घर से जाने के बाद दोनों ने श्याम किशोर कोटेदार के खेत में लगे गूलर पेड़ की मोटी टहनी के सहारे प्लास्टिक की रस्सी के फंदे बनाए और उसी से लटक गए।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश कुमार सिंह भी मय फोर्स पहुंचे और जांच शुरू करते हुए शव नीचे उतारे। बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रह है है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। चार साल पहले भी दोनों चले गए थे। बड़ी मुश्किल से लौटे थे। परिवार के लोग भी दोनाें के आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। दोनों का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed