{"_id":"65848a67a9ee7576fa085ac4","slug":"board-exam-two-centers-15-20-km-apart-students-will-be-worried-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-11415-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: दो केंद्र 15-20 किमी दूर, छात्र-छात्राएं होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: दो केंद्र 15-20 किमी दूर, छात्र-छात्राएं होंगे परेशान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फरवरी महीने से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार कुल 137 इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें कुछ ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाया गया है, जो ब्लॉक से 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। केंद्र दूर होने की वजह से बच्चों को काफी परेशानियां उठानी पड़ेंगी। वहीं, विभागीय अफसरों का कहना है कि आसपास कोई और स्कूल न होने की वजह से दूरदराज के कॉलेजों को केंद्र बनाना पड़ा।
10वीं और 12वीं के लिए आयोजित होने वाली यूपी की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जहां छात्र-छात्राएं दिन रात एक किए हुए हैं, वहीं अधिकारी भी परीक्षा केंद्र की सूची फाइनल करते हुए अन्य जरूरी इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। इस बार दसवीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 101558 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 52735 और इंटरमीडिएट के लिए 48823 छात्र-छात्राएं एक साथ परीक्षा देंगे।
बनाए गए परीक्षा केंद्रों में दो ऐसे केंद्र प्रकाश में आए है, जिनकी ब्लॉक से दूरी करीब 15 से 20 किलोमीटर की है। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा में छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ेगी। ब्लाक से कई किलोमीटर दूर बनाए गए परीक्षा केंद्रों में राजकीय हाईस्कूल भूड़ा पलिया व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज भीरा शामिल हैं।
विज्ञापन
आसपास कोई अन्य कॉलेज न होने की वजह से इन्ही विद्यालयों पर परीक्षा संपन्न करानी पड़ रही है। बच्चों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
-डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस