{"_id":"679915ee5c68f8f04d0decea","slug":"board-exam-question-papers-will-be-kept-in-a-double-lock-cupboard-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-138048-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डबल लाॅक की अलमारी में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डबल लाॅक की अलमारी में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। प्रश्नपत्रों को डबल लाॅक की अलमारी में रखा जाएगा। तीन दिन पहले केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से की जाएगी। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थी तैयारी करने में दिन रात एक किए हुए हैं। इस बार जिले के 136 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जहां पर हाईस्कूल- 49837 और इंटरमीडिएट-44569 के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन हो इसको लेकर विभाग ने तैयारियां कर रखीं हैं। हर केंद्र को सीसीटीवी से लैस किया गया है, वहीं बोर्ड की ओर से आने वाले प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए सुरक्षा के कड़े इंंतजाम किए गए हैं।
जिले में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम में डबल लाॅक की अलमारियां होंगी, जिनकी तीन चाभियां होंगी। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान स्ट्रांग रूम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में खोला जाएगा। परीक्षा से एक घंटे पहले और परीक्षा संपन्न होने के एक घंटे बाद अलमारियों को लॉक किया जाएगा। बताया कि जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से अलमारियां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगी।
विज्ञापन
जल्द होगा कंट्रोल रूम का उद्घाटन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी को लेकर कंट्राेल रूम बनाया जाएगा। जल्द ही उद्घाटन भी किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि इसी कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्याें को 24 घंटे मोबाइल आन रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।