{"_id":"65c135dbad1c26a19e0ab555","slug":"board-exam-efforts-to-impose-duty-of-static-magistrate-intensified-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114064-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने की कवायद तेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आने वाली 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इस बार जिले के 137 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा संपन्न होगी। इसको लेकर केंद्रों पर सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम, डबल लॉक की अलमारी सहित अन्य इंतजामों की जांच पड़ताल की जा रही है। मौजूदा समय में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि केंद्र और वाह्य व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी को लेकर डीआईओएस विभाग के कर्मचारियों से लेकर केंद्र व्यवस्थापक जुटे दिखाई दे रहे हैं। केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है वहीं जिला मुख्यालय पर बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम से केंद्रों को जोड़ने का कार्य भी शुरू हो गया है। केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी की आईडी और पासवर्ड लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं, जहां पर केंद्रों को लिंक किया जा रहा है।
137 इंटर कॉलेजों को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर अब तक 137 केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा 137 वाह्य व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दलों में किन किन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, इसको लेकर सूची तैयार की जा रही है। इतना ही नहीं शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाने का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक जल्द से जल्द सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से जुड़वा लें, साथ ही यह भी देख लें कि सीसीटीवी और वॉइस सही तरीके से आ रही है कि नहीं। परीक्षा से पहले किसी भी दिन केंद्रों में लगे सीसीटीवी सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों के बाबत निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभी इंतजाम मुकम्मल न मिलने की दशा में केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।