फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Board exam: Color of copies will be different

बोर्ड परीक्षा : अलग-अलग होगा कॉपियों का रंग

Sat, 13 Jan 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Board exam: Color of copies will be different
लखीमपुर खीरी। 22 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में पहली बार नंबरिंग की जाएगी। इससे कॉपी बदलने की आशंका न के बराबर होगी। उत्तर पुस्तिकाओं में सुरक्षा मानकों को और बढ़ा दिया गया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर (लोगो) भी लगा होगा और रंग भी अलग-अलग होगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र बनाने से लेकर स्ट्रांग रूम और केंद्रों पर सीसीटीवी सहित अन्य सुविधाएं मुकम्मल करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। इस बार करीब 96558 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 52735 व इंटरमीडिएट में कुल 43823 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार जो भी उत्तर पुस्तिकाएं आएंगी, उनकी सुरक्षा मानक बीते सालों के मुताबिक और बढ़ा दिए गए हैं। बताया जाता है कि इस बार पहली बार ''अ'' उत्तर पुस्तिका के भीतरी पेजों पर नंबरिंग की गई है। परीक्षार्थी चाहकर भी अंदर के पन्नों को नहीं बदल सकेगा। वहीं ''अ'' और ''ब'' उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्रमांक पड़ा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इस बार उत्तर पुस्तिकाएं धागे से सिली हुई होंगी। ताकि स्टेपलर की पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले न जा सकें। इतना ही नहीं हाईस्कूल की ''अ'' उत्तर पुस्तिका डार्क ब्राउन रंग एवं ''ब'' कॉपी डार्क वायलट रंग की होगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट की ''अ'' उत्तर पुस्तिका डार्क पिंक रंग और ''ब'' उत्तर पुस्तिका डार्क लाल रंग में वितरित की जाएंगी।

उत्तर पुस्तिका व कलापत्र आदि के कवर पृष्ठ व अंतिम पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का लोगो सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है। साथ ही ''अ'' उत्तर पुस्तिका के अंदर के पृष्ठ पर भी लोगो लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed