{"_id":"662d84eb400fd2db73056b96","slug":"blood-test-stopped-in-district-hospital-for-three-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-118807-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से जिला अस्पताल में खून की जांच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से जिला अस्पताल में खून की जांच बंद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब पड़ी बल्ड सेल्स काउंट मशीन- संवाद
लखीमपुर/ ओयल। भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। लेकिन, खून की जांच करने वाली मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मशीन खराब होने से रोजाना 200 से 250 मरीज बिना जांच के लौट रहे हैं। उन्हें प्राइवेट लैब में रुपये खर्च करके जांच करानी पड़ रही है।
गर्मी बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में रोजाना 1200 से 1300 मरीजों की ओपीडी हो रही है। दूरदराज के इलाके से सस्ते और अच्छे इलाज की आस लेकर पहुंचने वाले मरीजों की खून जांच नहीं हो पा रही है। मौजूदा समय में बुखार, खून की कमी, डिहाइड्रेशन उल्टी-दस्त, दर्द, एनीमिया के मरीज ज्यादा आ रहा हैं। इनमें से कई मरीजों को डॉक्टर खून की जांच लिखते हैं।
इधर, पिछले चार दिनों से जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में लगी ब्लड सेल्स काउंट मशीन खराब है। कर्मचारियों के मुताबिक मशीन का मोटर खराब है। मशीन खराब होने से रोजाना 200 से 250 मरीज बिना खून जांच कराए वापस लौट रहे है। मरीज निजी लैब में जांच कराने को मजबूर हैं। 24 अप्रैल को खराब हुई मशीन अब तक ठीक नहीं कराई गई है। ऐसे में यह संकट फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
खून की जांच करने वाली मशीन को ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी में शिकायत दर्ज करा दी गई है। सोमवार को इंजीनियर मशीन को ठीक कर देंगे।
-डॉ. आरके कोली, सीएमएस जिला अस्पताल