{"_id":"624de2b89787ed6f871b15ac","slug":"bjym-district-president-sitting-on-dharna-at-the-gate-of-kotwali-to-rescue-the-accused-lakhimpur-news-bly4805986168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को छुड़ाने के लिए कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठे भाजयुमो जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को छुड़ाने के लिए कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठे भाजयुमो जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ धरना देते भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामजी पांडेय।
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपी को छुड़ाने के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामजी पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मंगलवार की रात को सदर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह से बहस के बाद कोतवाली गेट के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने प्रभारी निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांग की।
कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक अभियुक्त सीतापुर जिले का सराफ भीहै। बताते हैं कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामजी पांडेय उस सराफ को छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक ने सराफ को छोड़ने से इन्कार किया तो हंगामा हो गया। दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष कोतवाली गेट के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस व कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे सड़क जाम हो गई। सूचना पाकर सीओ सिटी संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और भाजयुमो जिलाध्यक्ष से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक द्वारा माफी मांगे जाने की शर्त रखी गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि एक अभियुक्त को छुुड़ाने के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष आए थे, जिसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। सराफ के अपराध की जानकारी होने के बाद वह वापस चले गए।