फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bjp teachers

भ्रष्ट अधिकारियों को भेजवाएंगे जेल: भाजपा जिलाध्यक्ष

Fri, 20 Dec 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
bjp teachers
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शैक्षिक संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह किया, जिसमें शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की। बीईओ द्वारा वसूली के लिए दबाव बनाने के मामले उठाए गए। इसके अलावा शिक्षकों ने अन्य समस्याओं और लंबित मांगों के मुद्दे उठाए। यूनीफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा वितरण आदि कार्यों में अधिकारियों के बढ़ते दबाव को लेकर भी चर्चा की गई। समारोह में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जो भी बीईओ भ्रष्टाचार करता है, उसकी सूची उपलब्ध कराओ। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराकर जेल भेजवाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक भवन में संरक्षक नरेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें संगठन के पूर्व पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों पर विचार रखे। जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने शिक्षकों की समस्याओं और लंबित मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार पूरा जोर दे रही है। इसमें रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मनोज कुमार शुक्ला, प्रभाकर शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed