फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP will give your work the villages

गांव-गांव अपना काम बताएगी भाजपा

Wed, 13 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
BJP will give your work the villages
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गांव-गांव तक पहुंचाएंगे केंद्र के कार्यों की जानकारी
कार्यकर्ता बैठक में सपा सरकार पर बरसे पूर्व मंत्री सुरेश खन्ना
मिशन 2017 जन जन तक पहुंचाना है : रामकुमार वर्मा
गांव गांव चल रही भाजपा की लहर : अरविन्द गिरि

भाजपा विधान मंडल दल के नेता और पूर्व मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर कोई जानता है प्रदेश में गुंडई, दबंगई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने नारा दिया न गुंडई, न दबंगई और न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारे लगाए।
पूर्व मंत्री खन्ना मौजी नसीरुद्दीन भवन के हाल में आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव और किसान के लिए केंद्र सरकार ने बजट में बड़ी धनराशि का आवंटन किया है। किसान बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, मृदा परीक्षण के साथ खीरी को राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़कर किसानों की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्राम स्वराज्य से लेकर भारत उदय के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ स्तर तक लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। शरद वाजपेयी ने पार्टी की ओर से तय कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। बैठक में पूर्वमंत्री रामकुमार वर्मा ने कहा कि मिशन 2017 को जन-जन तक पहुंचाना होगा। यहां पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि भाजपा किसान, नौजवान और महिला सभी के हितों के लिए कार्य करती है। यही वजह है गांव-गांव भाजपा की लहर चल रही है। संचालन अनुराग मिश्रा ने किया।
विज्ञापन


तीन प्रमुख कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत
यहां पार्टी के तीन प्रमुख कार्यों के बारे में बूथ समीक्षा प्रभारी कुलभूषण सिंह, वाहन रैली प्रमुख सुनील सिंह और प्रचार प्रमुख उमाशंकर मिश्र ने अध्यक्ष के माध्यम से अपनी समीक्षा प्रस्तुत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुई वाहन रैली
भाजपा विधान मंडल दल के नेता और पूर्व मंत्री सुरेश खन्ना ने बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहनों पर झंडे और स्टीकर लगाकर रैली को रवाना किया। यही वाहन विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।


इनकी रही मौजूदगी
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र, अनूप शुक्ला, सुधा शर्मा, कुलभूषण सिंह, विजय मिश्रा, विजय शुक्ला रिंकू, अवधेश मिश्रा, आशू मिश्रा, इंद्रजीत यादव, उदित प्रताप सिंह, सुशील शुक्ल, वैभव प्रताप सिंह, अनिल यादव, कमलेश मिश्रा, सुर्जनलाल वर्मा, कुमुदेश शंकर शुक्ला और बजरंग शर्मा तथा मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed