{"_id":"656cc94008b2b71ffe062af4","slug":"bjp-people-celebrated-when-they-won-in-three-states-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-10483-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन राज्यों में मिली जीत तो भाजपाइयों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन राज्यों में मिली जीत तो भाजपाइयों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा की जीत को देखकर शहर में भाजपा पदाधिकारियों ने पटाखे दगाकर जश्न मनाया। इसके साथ ही एक दूसरे को बधाई दी।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बीते दिनों हुए मतदान के बाद रविवार को मतपेटिकाएं खुलीं तो तमाम राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की नजरें टीवी स्क्रीन पर टिकी रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सुबह से ही भाजपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बढ़त बनाए रखी। दोपहर बाद भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पटाखे दगाकर जश्न मनाया।
सुनील सिंह ने कहा कि जिस तरह से दूसरी पार्टी वोटरों को लुभाने वादे दिखाकर चुनाव जीतना चाहती थी, उनके अरमानों पर पानी फिर गया है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोला में भी जश्न का माहौल है। रविवार को नगर पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नेता धर्मेंद्र की मोंटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सदर चौराहे पहुंचे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्र हाथों में लेकर भाजपाइयों ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर विनोद वर्मा, शत्रोहन मिश्रा, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, रविंद्र कटियार, हरिद्वार बाजपेयी, अवधेश मिश्रा, राजन साहनी, कमलेश पांडे, धीरज बाजपेयी आदि थे।