{"_id":"574eebae4f1c1b7a74108ac6","slug":"bjp-office-celebrating-development-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय पर मना विकास पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय पर मना विकास पर्व
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार और सांसद के रिपोर्ट कार्ड का हुआ विमोचन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर हुए विकास पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक ने मोदी सरकार की उपलब्धियां और सांसद अजय मिश्र टेनी के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं।
भाजपा कार्यालय में बुधवार को हुए विकास पर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नाईक ने किया। इस दौरान इन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तबसे विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रधानमंत्री ने विदेशों में भी देश का नाम रोशन करने का काम किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ ही दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन अब तक भ्रष्टाचार का एक भी मामला प्रकाश मे नहीं आया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, डॉ.सतीश कौशल वाजपेयी, अरविंद सिंह, पूर्व विधायक मोती लाल पैलवी,नरेंद्र सिंह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सौ बेड का आयुष अस्पताल खुलवाने को सौंपा ज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री को जिले में सौ बेड का आयुष अस्पताल खुलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने हामी भरी। इस मौके पर डॉ सतीश कौशल वाजपेयी, अरविंद गुप्ता, कुमुदेश शंकर शुक्ला, रमेश मिश्र सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।