फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP members celebrated the Day of Valor

भाजपाइयों ने मनाया शौर्य दिवस

Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP members celebrated the Day of Valor
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
- चीन निर्मित वस्तुओं की जलाई होली, फूंका पुतला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर चलाई गई सर्जिकल स्ट्राइक की प्रशंसा में भाजपा के झंडे तले शौर्य दिवस मनाया गया है, जिसमें चीन निर्मित वस्तुओं की होली जलाई गई है।
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता अरविंद गिरि के संयोजन में पूर्व नियोजित शौर्य दिवस मनाया गया है। पूर्व विधायक ने भाजपा नेताओं के साथ नगर के सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में सभा की और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए सदर चौराहा पर चीन का पुतला फूंकने के बाद चीन निर्मित वस्तुओं की होली जलाई गई। सभा में अरविंद गिरि ने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। चीन लगातार भारत के विरुद्घ आतंकवादी गतिविधियों के लिए पाक को शह दे रहा है। उन्होंने चीन निर्मित वस्तुओं का क्रय विक्रय न करने के लिए व्यापारियों और जनता से आग्रह किया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई ने कहा कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में है, जिससे सत्ता लोलुप विरोधी बौखलाकर अपमानजनक बयान देने में लगे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और पूर्व की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक रोमी साहनी, जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा, महामंत्री अनुराग मिश्र, ठाकुर प्रसाद गंगवार, कुलभूषण सिंह, रामस्वरूप वर्मा, हरद्वारीलाल वर्मा, हरिहर सिंह, विजय शुक्ल रिंकू, इंद्रजीत सिंह, विजय माहेश्वरी, दीपेंद्र गुप्ता, सुरजनलाल वर्मा, पिंटू बाजपेयी, उदित प्रताप सिंह, अभिषेक बाजपेयी, हरद्वार बाजपेयी, विनोद वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दिखे भाजपा से टिकट मांगने वाले
गोला गोकर्णनाथ। सदर चौराहे पर भाजपा के जिला और नगर के नेताओं की मौजूदगी में मनाए गए शौर्य दिवस में भाजपा से टिकट मांगने वाले ईश्वरदीन वर्मा, घनश्याम वर्मा, डॉ. प्रीति वर्मा, अवधेश मिश्र, ओमप्रकाश वर्मा एडवोकेट संभावित प्रत्याशी के साथ ही सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी सहित कई अन्य भाजपाई नहीं दिखे।

चाइना निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे वकील
लखीमपुर खीरी। अधिवक्ता परिवार की बैठक में  चीन के निर्मित सामान के बहिष्कार का संकल्प लेते हुए वकीलों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि और संगठन के संयोजक अशोक शुक्ला ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चीन के सामान के बहिष्कार की बात कही, इसके बाद वकीलों ने चीनी सामान के बहिष्कार की शपथ ली।

कचहरी परिसर में आयोजित अधिवक्ता परिवार की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश मिश्र ने वकीलों को क्रांति और संघर्ष का नेतृत्वकारी बताया।  मुख्य अतिथि के रूप में संयोजक अशोक शुक्ला ने एकजुटता पर बल दिया और चीन उत्पादित सामान के प्रयोग से देश को पहुंच रही आर्थिक क्षति की बात कही। बैठक का संचालन करते हुए विमलेंद्र मिश्र पंकज ने अधिवक्ताओं को उनके अधिकार और दायित्वों की जानकारी दी। इसके बाद वकीलों ने चीन उत्पादित सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया साथ ही दिवाली के दिन चीन के उत्पादित सामान की होलिका जलाने का निर्णय किया। बैठक में अजय पांडेय, नीरज रस्तोगी, हिमांशु तिवारी, सत्येंद्र बाजपेई, रामलखन पांडेय, कमल पांडेय, नीरज मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, गणेश शंकर पांडेय, बालस्टर पांडेय सहित सैकड़ों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed