फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP leader on hunger strike against college management

Lakhimpur Kheri News: कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ भाजपा नेता भूख हड़ताल पर

Thu, 19 Oct 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader on hunger strike against college management
भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा नेता सुनील गुप्ता
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी (सीजीएनपीजी) कॉलेज प्रबंध तंत्र के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की है। आरोप है कि उनके भाई ने कॉलेज में एक हाल के निर्माण का ठेका लिया था। निर्माण पूरा होने के बाद प्रबंध तंत्र बकाया रुपया नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वह भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रहे हैं। उनके छोटे भाई राजीव कुमार गुप्ता ने वर्ष 2013 में केन ग्रोवर्स नेहरू महाविद्यालय में हाल बनवाने का ठेका लिया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद चार लाख रुपये का भुगतान दिया गया। लगभग 90 हजार रुपये बाकी रह गए। तब से वह और उनका भाई डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, गन्ना समिति के सचिव, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। विवश होकर उन्होंने बुधवार से सुपर मार्केट में भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन




प्रकरण वर्ष 2013 का है। मामला संज्ञान में आने पर छह सदस्यीय कमेटी गठित कर पड़ताल कराई गई। आज की तारीख में उनका कुछ बकाया नहीं है। - प्रोफेसर पंकज सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रकरण 10 साल पुराना है। संज्ञान में आया है कि उनका कोई भी पैसा बकाया नहीं है। सभी का भुगतान नियमत: किया जा चुका है। - डॉ बलवंत कुमार चौधरी, कॉलेज प्रबंधक एवं सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed