फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP is the only nationalist party: Jitin Prasad

भाजपा ही है राष्ट्रवादी दल: जितिन प्रसाद

Fri, 25 Jun 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP is the only nationalist party: Jitin Prasad
भाजपा कार्यालय पर जितिन प्रसाद को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत करतीं अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कांग्रेस छोड़ भाजपा के सदस्य बनकर पहली बार पहुंचे जिले में, कई जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद जितिन प्रसाद पहली बार शुक्रवार को जनपद में पहुंचे। यहां उनका भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने भाजपा को राष्ट्रवादी दल बताते हुए कहा कि इस पार्टी में एक कार्यकर्ता सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य पार्टियों में सिर्फ परिवार के लोग।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने छाउछ चौराहे पर जितिन प्रसाद का स्वागत किया। इसके बाद काफिला देवकली रोड स्थित पार्टी के कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं की भीड़ से उत्साहित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब भाजपा ही उनका परिवार है। त्याग और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है, जिसे राष्ट्र की चिंता है। इसलिए बहुत सोच विचार कर एवं कार्यकर्ताओं के सुझाव के बाद ही राष्ट्रवादी दल भाजपा को अपना घर चुना, क्योंकि यहां एक कार्यकर्ता भी सत्ता के शीर्ष तक पहुंच जाता है, जबकि अन्य में परिवार वाद हावी है।
विज्ञापन

बताया कि उनका विश्वास विकास में है। पूरी क्षमता से भाजपा के लिए लड़ेंगे। उन्होंने खीरी को राजनीतिक पहचान देने वाला बताया। इसलिए जिले का हर कार्यकर्ता सम्मानित है। जिले का विकास ही हमारा लक्ष्य है। जिले में आगमन के दौरान मोहम्मदी, मितौली, फतेहपुर, औरंगाबाद, कस्ता, बेहजम, लीलाकुआ आदि जगहों पर स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक योगेश वर्मा, अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, अभिषेक सिंह सोमू, विजय शुक्ला रिंकू, विजय महेश्वरी, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित, दुर्गेश नंदन पांडे, जितेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री आशु मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed