फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP government has hospitals, no doctors and schools but no master: Nakul

भाजपा सरकार में अस्पताल हैं, डॉक्टर नहीं और स्कूल हैं पर मास्टर नहीं: नकुल

Sun, 16 Jul 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP government has hospitals, no doctors and schools but no master: Nakul
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मौजूद नकुल दुबे व पूर्व सांसद जफर अली नकली
लखीमपुर खीरी। शनिवार को एक मैरिज हाल में कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में युवा बेरोजगार है। अस्पताल हैं पर डॉक्टर नहीं, स्कूल हैं पर मास्टर नहीं हैं। महंगाई ने आम जनमानस को बेहाल कर रखा है। युवा, व्यापारी, किसान, सभी लोग देश को बचाने वाली कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीदों भरी निगाहों से देख रहे हैं। साल 2024 का चुनाव परिवर्तन का चुनाव होगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद ज़फर अली नक़वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के भाईचारे में ज़हर घोल कर नफरत की दीवार खड़ी की है। गंगा, ज़मुनी तहज़ीब को बर्बाद कर दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, शिव भगवान, दीपक बाजपेई, कोमल सिंह, हफीज खान, रवि तिवारी, शुभम अग्निहोत्री, संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे। बरवर में कांग्रेसी नेता वली उल्ला आवास पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 2024 लोकसभा चुनाव पर संवाद किया। प्रद्युम्न मिश्रा, वीके सिंह, नीलकमल गुप्ता, तालिब मंसूरी, अफरोज खां, सारिक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed