फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP expelled three rebel leaders from the party in Lakhimpur Kheri

UP Nikay Chunav: लखीमपुर खीरी में भाजपा ने तीन बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, तीनों निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

Mon, 01 May 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 May 2023 03:44 PM IST
सार

भाजपा ने निकाय चुनाव से पहले डॉ. इरा श्रीवास्तव, रामजी रस्तोगी और कल्पना वाजपेई को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तीनों अलग-अलग सीटों से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
BJP expelled three rebel leaders from the party in Lakhimpur Kheri
इरा श्रीवास्तव, रामजी रस्तोगी और कल्पना वाजपेई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी हुए नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने रविवार को लखीमपुर से डॉ. इरा श्रीवास्तव, गोला से रामजी रस्तोगी और मैलानी से कल्पना वाजपेई को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा को बागियों में सबसे ज्यादा चुनौती लखीमपुर नगर पालिका सीट पर मिल रही है। पुष्पा सिंह को टिकट मिलने पर नाराज पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा डॉ. इरा श्रीवास्तव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन

इरा श्रीवास्तव ने निर्दलीय ठोंकी ताल 

इस्तीफे के बाद इरा श्रीवास्तव ने नामांकन किया था और चुनाव में निर्दलीय ताल ठोंकी है। ऐसे में इस्तीफे के 10-12 दिन बाद अब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। उधर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद मिले फीडबैक के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Pilibhit News: भाजपा विधायक के पिता पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने शुरू किया बेमियादी धरना, यह है वजह

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। पार्टी बाहर निकालने की बात कह रही है तो अच्छा है कि लोग अब यह नहीं कहेंगे कि जीतने के बाद वापस फिर से भाजपा में चले जाएंगे। इस तरह से हमारी जवाबदेही बची।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बागियों को पार्टी से बाहर किया गया है। पार्टी में अनुशासनहीनता नहीं बर्दाश्त की जाएगी। चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

रामजी रस्तोगी भी निष्कासित

गोला गोकर्णनाथ में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामजी रस्तोगी को भाजपा से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। रामजी रस्तोगी ने भाजपा से पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को उम्मीदवार बनाया। 

रामजी रस्तोगी ने भाजपा से टिकट न मिल पाने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की ठान ली और मैदान में आ गए। रामजी रस्तोगी ने बताया कि वह पार्टी के कोई पदाधिकारी नहीं है। मिस्ड कॉल के जरिये कार्यकर्ता बने थे। यह पार्टी का अपना निर्णय है। वह चुनाव में जनता के बीच हैं जैसा नगर की जनता का फैसला होगा उसे वह स्वीकार करेंगे। 

कल्पना वाजपेई को भी निकाला 

मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना वाजपेई को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से प्रदेश नेतृत्व ने कल्पना वाजपेई का निष्कासन किया है। 

कल्पना वाजपेई वर्ष 2006 में सपा से नगर पंचायत चेयरमैन रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था और टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव मैदान में डटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed