Pilibhit News: भाजपा विधायक के पिता पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने शुरू किया बेमियादी धरना, यह है वजह
बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा के पिता पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने समर्थकों के साथ बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। वह मारपीट के मालमे में पुलिस की कार्रवाई से नाखुश हैं।
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने सोमवार को बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में पूर्व मंत्री के साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
बीते दिनों क्रय विक्रय समिति के चुनाव में एक दावेदार का पर्चा फाड़ दिया गया था। यह भी आरोप लगा था कि पुलिस की मौजूदगी में दावेदारी की पिटाई गई। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा नाराज हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने मनमाने ढंग से कार्रवाई की है।
सीओ की वार्ता रही विफल
पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने एक मई से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी धरने की चेतावनी थी। प्रस्तावित धरने को लेकर रविवार को सीओ ने उनसे वार्ता की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। मांगें पूरी नहीं होने पर पूर्व मंत्री ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया।
चंद घंटे की दुल्हन की कहानी: पिता-भाई ने गला दबाया, मुंह में डाला तेजाब; फेरों के विरोध पर महिलाओं ने की पिटाई
पूर्व मंत्री ने कहा कि सहकारी क्रय-विक्रय समिति के द्वार पर हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी, बीसलपुर कोतवाल को निलंबित करने और तहसील से संबंधित समस्याओं को लेकर धरना शुरू किया है। बता दें कि रामसरन वर्मा भाजपा विधायक विवेक वर्मा के पिता हैं।