फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP engrossed in celebration after Teni was made a minister

टेनी को मंत्री बनाए जाने पर जश्न में डूबे भाजपाई

Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP engrossed in celebration after Teni was made a minister
गोला में सदर चौराहे पर जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शहर से लेकर गांवों तक मनाई गई खुशी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी को मंत्री बनाए जाने से बुधवार का दिन जनपद और भाजपाइयों के लिए बेहद खास रहा। शाम को जैसे ही टीवी पर खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी को मंत्री बनाए जाने की खबर आई उनके संसदीय कार्यालय पर खुशी की लहर दौड़ गई। सदर विधायक योगेश वर्मा व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व पटाखे दगाकर खुशी जताई, जबकि भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव की बैठकें चलती रहीं।
गोला गोकर्णनाथ। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी को मंत्री बनाए जाने की खबर आते ही भाजपाई झूम उठे और सदर चौराहे पर आकर जमकर आतिशबाजी की, फिर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओें ने सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लाल अवस्थी को फूलमालाओं से लाद दिया। भांगड़ा ढोल पर भाजपाई थिरकने लगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विजय महेश्वरी, राजेश शुक्ला, रणजीत कौर, राजीव अवस्थी, अरुण अवस्थी, अरविंद पांडे, विवेक अवस्थी, अनिल जलोटा, मिथिलेश गुप्ता, आनंद प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिकुनिया। ग्राम पंचायत बनवीरपुर में जन्मे सांसद अजय मिश्र टेनी अपनी स्वच्छ छवि और जनता के प्रति विश्वास बनाकर जनता की सेवा के लिए कदम बढ़ाया था। जिला पंचायत सदस्य से विधायक के बाद सांसद बने और अब मंत्री। केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से लोगों ने पटाखे दागे और खुशियां मनाई हैं। लोगों ने कहा जिले का विकास अब और तेज होगा। इस दौरान नरेंद्र सिंह, सतीश राणा, अजय, प्रधान अनवर खां, आनंद अग्रवाल, अनिल महावर, जयप्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजुआ मनोज अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे पड़े थे, अब पूरे होने का समय आ गया है। मंडल महामंत्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी के विकास के दरवाजे खुल गए हैं।
धौरहरा। कस्बा धौरहरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालोंकी होड़ लग गई। सोशल मीडिया के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और सांसद अजय मिश्रा को मंत्री बनने की बधाई दी।

मोहम्मदी। मोहम्मदी में भाजपाइयों ने नगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। इस दौरान शिवा गुप्ता, दिनेश गुप्ता, कमल गुप्ता, डॉ मलय गुप्ता, सुनीत गुप्ता, शोभित रस्तोगी, अनूप यादव, विपिन राठौर, रितिक कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed