{"_id":"58556dcb4f1c1b896064c24b","slug":"bjp-district-transformation-journey-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जिले में परिवर्तन यात्रा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जिले में परिवर्तन यात्रा आज से
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि और पर्यटन राज्यमंत्री आएंगे
गोला और मोहम्मदी में होंगी जनसभाएं
भाजपा की जिले में परिवर्तन यात्रा आज से शुरू हो रही है। रविवार को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत मोहम्मदी से होगी। दूसरी सभा गोला गोकर्णनाथ में होगी। परिवर्तन यात्रा सभाओं को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मोहम्मदी में रामलीला मैदान पर जनसभा होगी, जबकि गोला गोकर्णनाथ के पब्लिक इंटर कॉलेज में सभा होगी। इसके पश्चात रात्रि विश्राम पलियाकलां में होगा। 19 दिसंबर को यात्रा पलिया से निघासन और ढखेरवा होते हुए धौरहरा पहुंचेगी। 20 दिसंबर को यात्रा शहर की सीमा में प्रवेश करेगी और नसीरूद्दीन मौजी हाल में होने वाली रैली में सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मानव संशाधन विकास राज्यमंत्री डॉ महेंद्र पांडे मौजूद रहेंगे।
ममरी। गोला के पब्लिक स्कूल मैदान पर 18 दिसंबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार और शनिवार को गांवों का भ्रमण कर लोगों को यात्रा में भाग लेने और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के विचार सुनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
--
रैली स्थल का जायजा लिया
बेहजम। 20 दिसंबर को कस्ता विधानसभा में होने वाली रैली स्थल का जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, सौरभ सिंह सोनू आदि नेताओं ने निरीक्षण किया।
--
परिवर्तन रैली की रणनीति को लेकर हुई बैठक
निघासन। परिवर्तन रैली को लेकर बैठक हुई। बैठक में पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक में प्लाईवुड फैक्ट्री के स्थान पर अशोक चौधरी के प्लाट पर रैली का आयोजन कराने का निर्णय किया है।