फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP cheated farmers and youth: Akhilesh

भाजपा ने किसान और नौजवानों को ठगा : अखिलेश

Fri, 10 May 2024 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
BJP cheated farmers and youth: Akhilesh
जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने आए सपा समर्थक। संवाद
लखीमपुर खीरी/ मितौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान और कस्ता के क्रशर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि भाजपा ने किसानों और नौजवानों को ठगा है। पेपर लीक आम बात हो गई। महंगाई और फसलों की बढ़ती लागत से किसान बेहाल है। उन्होंने चंदे के नाम पर लूट की बात भी कही।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के रुझानों से भाजपा के लोग संतुलन खो बैठे हैं। इस कारण वह महंगाई, भ्रष्टाचार आदि बुनियादी मुद्दे भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि 10 सालों में लोग जान गए हैं कि भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है। उसने किसानों को भी छला है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। केवल पूंजीपतियों का ही कर्जा भाजपा ने माफ किया है। किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। गठबंधन की सरकार बनी तो गरीब किसानों का कर्जा माफ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानों से पैसा लेकर विकसित यात्रा निकाली। भाजपा ने नौजवानों को भी ठगने का काम किया है। नौजवानों की मेहनत बर्बाद की है। पर्चा लीक होना आम बात हो गई है। सपा प्रमुख बोले कि चुनाव परिणाम के बारे में सोचकर दिल्ली वाले प्रधान सांसद भी परेशान हो गए हैं। वह अब अपनों पर ही हमला करने लगे हैं। चंदे के नाम पर उन्होंने लूट की है। वैक्सीन वालों से भी चंदा लिया है। अब वैक्सीन को वापस लेने की बात हो रही है, लेकिन लगाई जा चुकीं वैक्सीन कैसे वापस होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के राशन में भी कटौती की है। कहा कि यह चुनाव बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है, संविधान को बचाने का चुनाव है। बीजेपी को चुना तो अग्निवीर की तरह खाकी की भी नौकरी में कटौती करने वाली है।
-------------
संविधान बदलना चाहती है सरकार
अखिलेश ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा देकर संविधान बदलना चाहती है। संविधान हमारी जिंदगी है। संविधान को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जनता संविधान को बचाने के लिए भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगी। बोले, भाजपा हटाओगे तो नौकरी पाओगे। लखीमपुर का चुनाव आने वाली पीढ़ी के लिए भी महत्वपूर्ण है।
एबुलेंस और डायल 100 को कर दिया बर्बाद
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए एबुलेंस और सुरक्षा के लिए डायल 100 शुरू की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने दोनों को खराब कर दिया। 100 नंबर का रेट बढ़ाकर 112 कर दिया। इसके साथ ही वसूली शुरू हो गई। बीजेपी ने सब कुछ बेच दिया है। सभी नौकरियां संविदा पर कर दी हैं।
----------
अखिलेश के बोलते ही बंद हो गए कुछ स्पीकर
पूर्व मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जीआईसी मैदान पहुंचे। तेज धूप होने के बाद भी पूरा पंडाल भरा था। कई घंटे इंतजार के बाद करीब 2.45 मिनट पर अखिलेश को सुनने की बारी आई तो कुछ स्पीकर ने काम करना बंद कर दिया। पंडाल के पीछे आवाज न पहुंचने से लोग परेशान हो गए।

-----------
पुलिस की लाठी से फूटे दो के सिर

कस्ता में अखिलेश के आते ही नारेबाजी कर रहे उत्साही लोग मंच की ओर बढ़ने लगे। इससे बैरीकेडिंग टूट गई। पुलिस ने लोगों को पीछे धकियाते हुए लाठियां भांजी। इसमें भगौतीपुर निवासी सुधीर यादव व सीतापुर जिले के भगवंतपुर निवासी अभय यादव के सिर फूट गए। लोगों ने घायलों को पास में खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। जहां उनकी मलहम-पट्टी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed