फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP candidate Anoop got victory after two days of tug of war

दो दिनों तक चली रस्साकशी के बाद भाजपा प्रत्याशी अनूप को मिली जीत

Fri, 25 Mar 2022 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Anoop got victory after two days of tug of war
निर्विरोध एमएलसी बने अनूप कुमार गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र देते एआरओ संजय कुमार सिंह।
निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह के प्रस्तावक ने वापस लिया पर्चा
विज्ञापन

एआरओ/एडीएम ने भाजपा प्रत्याशी को दिया जीत का प्रमाण
लखीमपुर खीरी। दो दिनों तक चली रस्साकशी के बाद भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता निर्विरोध एमएलसी बनने में कामयाब रहे। निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव स्वयं नामांकन वापस लेने आरओ/ एआरओ के समक्ष उपस्थित नहीं हुए, बल्कि उनके प्रस्तावक देशपाल सिंह नामांकन वापस लेने डीएम कोर्ट पहुंचे। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन वापस करने की प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन वापस होने के बाद एआरओ/एडीएम संजय कुमार सिंह ने निर्विरोध एमएलसी बने अनूप कुमार गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र दिया। उधर, बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और बैंड-बाजे की धुनों पर डांस करने लगे।
06-खीरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2022 से प्रारंभ हुई थी। 21 मार्च तक कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता, सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत शुक्ला और निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव शामिल थे। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच में सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत शुक्ला का नामांकन विभिन्न त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिया गया था। लिहाजा चुनाव मैैदान में भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव बचे थे, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध एमएलसी बनाने की कवायद शुरू हो गई। नामांकन वापसी के पहले दिन 23 मार्च को दिन भर निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव का नामांकन वापस कराने के लिए भाजपा नेता लगे रहे, लेकिन शाम को ऐन वक्त पर नरसिंह यादव ने नामांकन वापस लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

इससे बृहस्पतिवार को सुबह से निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव के रुख को लेकर सभी की निगाहें डीएम कोर्ट में बने नामांकन स्थल पर टिकी रहीं कि किस समय नरसिंह यादव नामांकन वापस लेने पहुंचेंगे। दिन में कई बार निर्दलीय प्रत्याशी के भूमिगत होने की चर्चाएं रहीं। अपराह्न दो बजे तक उसके कोर्ट न पहुंचने पर भाजपा खेमे में मायूसी नजर आई। वहीं अधिकारियों के बीच भी अब चुनाव होने को लेकर चर्चाएं होने लगीं। अपराह्न 2.30 बजे के बाद भाजपा समर्थकों का जमावड़ा होने लगा। साथ ही नरसिंह यादव के नामांकन वापस लेने के लिए कोर्ट में आने की चर्चाएं होने लगीं। करीब पौने तीन बजे निर्दलीय प्रत्याशी के प्रस्तावक देशपाल सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं व वकीलों के साथ डीएम कोर्ट में एआरओ के समक्ष पहुंचे। उसके बाद ही निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव का नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। कुछ देर तक चली औपचारिकता के बाद प्रस्तावक द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव के नामांकन को वापस लेना स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरओ के समक्ष प्रस्तावक देशपाल सिंह ने बयान दिया कि निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह यादव ने उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए प्रारूप 5 के माध्यम से अधिकृत किया है। नामांकन वापसी की औपचारिकता पूरी होने के बाद एआरओ संजय कुुमार सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र दिया, जिसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह समेत कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे। कोर्ट के बाहर बैंडबाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ता झूमने लगे। वहीं अधिकारियों ने चुनाव कराने से मुक्ति मिलने पर राहत की सांस ली।

निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह के प्रस्तावक देशपाल सिंह ने प्रारूप 5 प्रस्तुत कर अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे एकमात्र भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता को निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित घोषित किया गया है। साथ ही निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र भाजपा प्रत्याशी को दिया गया।
- संजय कुमार सिंह, एआरओ/एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed