{"_id":"64473ad8041678f4e30ae108","slug":"bjp-candidate-accused-of-hate-speech-in-election-campaign-in-lakhimpur-kheri-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: भाजपा प्रत्याशी पर चुनाव प्रचार में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप, सपा ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: भाजपा प्रत्याशी पर चुनाव प्रचार में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप, सपा ने दर्ज कराई शिकायत
Tue, 25 Apr 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 07:59 AM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके आधार पर सपा जिलाध्यक्ष ने जिला निर्वाचन अधिकारी समेत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। इसमें लिखा है कि भाजपा प्रत्याशी धार्मिक भावनाओं को भड़काकर वोट की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका लखीमपुर से भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने निर्वाचन अधिकारी से मामले की शिकायत की है। चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप है। उधर, मामले में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
लखीमपुर नगर पालिका सीट पर नामांकन के बाद सभी दल डोर टू डोर चुनाव कैंपेन में लगे हैं। इसी चुनावी कैंपेन के दौरान भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके आधार पर सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी समेत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने शिकायत में लिखा है कि भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह धार्मिक भावनाओं को भड़काकर वोट की अपील कर रही हैं। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
UP Nikay Chunav: विपक्ष पर दबाव...कैसे रोकें मुस्लिम मतों का बिखराव; भाजपा ने भी नौ वार्डों में खेला दांव
विज्ञापन
उधर, मामले में पुष्पा सिंह की तरफ से बताया गया कि उन्हें अभी ऐसी किसी शिकायत का पता नहीं चला है। जानकारी होने पर इस संबंध में सूचित किया जाएगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष की तरफ से शिकायत की जानकारी हुई है। मामले में उचित जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।