UP Nikay Chunav: विपक्ष पर दबाव...कैसे रोकें मुस्लिम मतों का बिखराव; भाजपा ने भी नौ वार्डों में खेला दांव
बरेली नगर निगम चुनाव इस बार रोचक होने वाला है। सभी दलों की निगाहें मुस्लिम मतदाताओं पर हैं। सबसे अधिक दबाव विरोधी दलों पर है कि कैसे मुस्लिम मतदाताओं का बिखराव रोका जाए। क्योंकि भाजपा ने भी इस बार मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली नगर निकाय चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस ही नहीं, भाजपा भी मुस्लिमों को अपने पाले में लाने के लिए हर जतन कर रही है। सभी दल मुस्लिमों पर डोरे डाल रहे हैं। बसपा ने जहां मेयर पद के लिए मुस्लिम प्रत्याशी उतारा, वहीं भाजपा ने पहली बार नौ मुस्लिमों को पार्षद पद का टिकट थमाया है। कांग्रेस ने भी पार्षदी में 32 मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।
चुनौती बढ़ती देख सपा ने 80 में से 40 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। मुस्लिमों पर डोरे डाले जाने का कारण यह भी है कि इनकी संख्या कुल मतदाताओं की आधी है। मेयर पद पर चार मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में होंगे। ऐसे में मुस्लिम मतों के बिखराव की पूरी आशंका है और विपक्ष के लिए इसे रोकना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
साल 2017 में नगर निगम क्षेत्र में 7,61,889 मतदाता थे। उस समय करीब 3,50,000 मतदाताओं ने वोट डाले थे। भाजपा प्रत्याशी ने 1,39,127 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। सपा के डॉ. आईएस तोमर को 1,26,343 मत मिले थे। उस समय कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार आईएमसी और पीस पार्टी ने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। फिर भी बसपा से मोहम्मद युसूफ जरीवाला, एआईएमआईएम से मोहम्मद सरताज और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शाकिर अली और रहीस मियां मैदान में हैं। ऐसे में अब मुस्लिम मतों का बिखराव रोकना विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
भगवा खेमे में भी इस बार नौ मुस्लिम
पिछली बार भाजपा ने किसी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया था, इस बार नौ वार्ड से मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें फरीदापुर चौधरी से साजिद हुसैन, शाहबाद से जुनैद अली खां, नई बस्ती से फिजा अली, विधौलिया से सलीम खान, घेर शेख मिट्ठू से फजल काजिमी, एजाज नगर से अफरोज जहां, इंग्लिशगंज से शाहरुख खान, सूफी टोला से शबीना बी कुरैशी और चकमहमूद नगर से खुर्शीदा बेगम शामिल हैं। इसके अलावा सूफी संवाद कार्यक्रम के जरिये भी भाजपा मुस्लिम मतदाताओं में पैठ बना रही है।
बसपा की घोषणा के बाद सपा ने बदली रणनीति
बसपा ने निकाय चुनाव की घोषणा के समय ही एलान कर दिया था कि उसका प्रत्याशी मुस्लिम होगा। इससे सपा की मुश्किलें बढ़ी हुई थीं। जैसे ही बसपा ने प्रत्याशी की घोषणा की, सपा ने उसके दूसरे दिन वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें कुल 80 में से 40 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।
2017 के नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को मिले मत
नाम प्रत्याशी दल प्राप्त मतउमेश गौतम भाजपा 139127
डॉ. आईएस तोमर सपा 126343
अजय शुक्ला कांग्रेस 21295
युसूफ जरीवाला बसपा 19031
मोहम्मद रजा आईएमसी 5689
राकेश बाबू कश्यप निर्दलीय 5663
इंजी. नवनीत अग्रवाल आप 3869
सैयद राशिद अली निर्दलीय 2981
राबिया अख्तर निर्दलीय 2480
यूनुस डंपी पीस पार्टी 2474
मोहम्मद शेर खां निर्दलीय 2244
रंजीत निर्दलीय 1934
कमल किशोर निर्दलीय 1745
राकेश कुमार निर्दलीय 1376
सुनील खत्री निर्दलीय 1252
राकेश कुमार निर्दलीय 965
पवन मिश्रा निर्दलीय 759
मनोज विकट निर्दलीय 700