फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP block chief locked himself in the temple, came out after seven and a half hours on his own terms

Lakhimpur Kheri News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने खुद को मंदिर में किया बंद, मान-मनौव्वल पर साढ़े सात घंटे बाद निकले

Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP block chief locked himself in the temple, came out after seven and a half hours on his own terms
कष्ट हरण मंदिर के अंदर मौजूद पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम भार्गव व पास में रखी पेट्रोल की पिपिय
मितौली(लखीमपुर खीरी)। कष्ट हरण धाम शिव मंदिर की नई कमेटी गठित होने से नाराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख मितौली राधेश्याम भार्गव ने सोमवार सुबह खुद को मंदिर में बंद कर लिया। पेट्रोल की कैन अंदर रख ली और मंदिर के घंटे से फंदा बांध लिया। उन्होंने एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थानाध्यक्ष, सीओ और एसडीएम की काफी मान-मनौव्वल पर करीब सात घंटे बाद वे बाहर आए।
विज्ञापन

मितौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कांग्रेस से कस्ता विधानसभा से वर्ष 2022 में चुनाव लड़ने वाले रतहरी निवासी राधेश्याम भार्गव ने सोमवार की तड़के करीब चार बजे गांव के कठिना नदी के किनारे स्थित बाबा कष्ट हरण धाम शिव मंदिर पहुंचे। पिपिया में पेट्रोल व विषाक्त पदार्थ भी साथ लाए थे। मंदिर परिसर साफ-सुथरा कर स्नान किया और पूजा के बाद खुद को मंदिर में बंद कर लिया। पूर्व प्रमुख ने मंदिर के घंटे में फंदा भी बांध लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ सुबोध कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान, नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य व अन्य लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। बाद में एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय व सीओ सुबोध कुमार जायसवाल के आश्वासन पर साढ़े सात घंटे करीब 11.20 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंदिर से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि वह 1995 से पौराणिक शिव मंदिर में सेवा कर रहे हैं। लोगों के सहयोग से मंदिर को नई पहचान दी है। मंदिर के भव्य मंदिर का निर्माण संकल्प लिया था। इसी बीच मंदिर को लेकर राजनीति शुरू हो गई। जो काम हो रहा था, उसे बंद कर दिया गया। सत्ता पक्ष के इशारे पर नई कमेटी गठित कर दी गई जिसने दानपात्र में अपना का ताला लगा रखा है। उधर, एसडीएम ने विवादित जमीन पर राजस्व टीम के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख को समस्या का समाधान कराने के लिए मौके पर भेजा है।
भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाना चाहते हैं भाजपा नेता
राधेश्याम भार्गव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता उन्हें जान से मरवा देना चाहते हैं। खरीदी जमीनों पर न ही कब्जा होने दे रहे और न ही पैमाइश। करीब पांच महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। बताया कि कई महीने पहले मंदिर के दानपात्र से नकदी भी निकाली गई, लेकिन अब तक कोई काम नहीं कराया गया।
मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौटे श्रद्धालु
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खुद को शिव मंदिर में बंद करने से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। दर्शन-पूजन करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को बाहर से पूजा करनी पड़ी। सुबह के समय मंदिर पहुंचे श्रद्धालु काफी देर तक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। बात न बनती देख मंदिर गेट पर ही माथा टेककर चले गए।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जिस जमीन पर कब्जा न मिलने की बात कही थी, उसकी राजस्व टीम भेजकर पैमाइश करा दी गई है और कब्जा दिला दी गया है। अन्य शिकायतो की भी जांच कराई जा रही है। सभी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। -विनीत कुमार उपाध्याय, एसडीएम मितौली

वर्जन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया था। समझाने के बाद वह मान गए। उनकी समस्याओं की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।-सुबोध जायसवाल, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed