फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP announces block chief candidates

भाजपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार

Thu, 08 Jul 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP announces block chief candidates
नकहा से पवन गुप्ता और मितौती से कस्ता विधायक की पत्नी खुशबू होंगी प्रत्याशी
विज्ञापन

बेहजम से पूर्व मंत्री की बहू वीना राज लड़ेंगी चुनाव, बांकेगंज में नहीं बनी सहमति
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नकहा से निवर्तमान प्रमुख पवन गुप्ता को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि मितौली से कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की पत्नी खुशबू सिंह उम्मीदवार बनी हैं।
बांकेगंज ब्लॉक के लिए किसी प्रत्याशी के नाम पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा ने कुल 14 ब्लॉकों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं सपा की सूची का इंतजार है, लेकिन सपा जिलाध्यक्ष ने सभी 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही है।
विज्ञापन

चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और सपा केे बीच है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों के पास बृहस्पतिवार का समय है। दस जुलाई को मतदान कराया जाएगा। बुधवार को नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बैरिकेडिंग कराई गई है। सदर ब्लॉक में बैरिकेडिंग कर व्यवस्था चाकचौबंद की गई। सिर्फ चुनाव से जुड़े लोग ही ब्लॉक परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। मतदान के दिन ब्लॉक परिसर परिधि के 100 मीटर एरिया को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं भाजपा उम्मीदवार
ब्लॉक प्रमुखी के प्रत्याशी
पलिया वीरेंद्र शुक्ला
निघासन सुनीता देवी वर्मा
रमियाबेहड़ कल्पना वर्मा
कुंभी विमल वर्मा
बिजुआ नेहा राज
फूलबेहड़ बीना सिंह
धौरहरा द्रगराज मौर्य
ईसानगर आलोक कटियार
लखीमपुर दिव्या सिंह
नकहा पवन गुप्ता
बेहजम रामदेवी
मितौली खुशबू सिंह
मोहम्मदी आशीष रस्तोगी
पसगवां शिखा सिंह

ब्लॉकों में चुनाव प्रबंधन के लिए प्रभारी नामित किए
लखीमपुर खीरी। भाजपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि भाजपा सभी 15 ब्लॉकों पर अपना परचम लहराएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के बाद अधिकृत सूची जारी की गई है। सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

रमियाबेहड़ में कुलभूषण सिंह, धौरहरा में अनुराग मिश्रा, बिजुआ में विजय माहेश्वरी, मोहम्मदी में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पसगवां में अभिषेक सिंह सोनू, ईसानगर में बाला प्रसाद अवस्थी, फूलबेहड़ में रमेश चंद्र मिश्रा, लखीमपुर में रामाश्रय कनौजिया व रचना शुक्ला, नकहा में शौर्य सक्सेना व विनय गुप्ता, बेहजम में संतोष कुमारी, रामजी दीक्षित रश्मि गुप्ता, कुंभी में विनोद वर्मा, मोहम्मदी में ज्योतिर्मय बरतरिया, निघासन में विनोद वर्मा को प्रभारी बनाया है। जिला मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि 15 ब्लॉकों के सापेक्ष 14 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बांकेगंज ब्लॉक में प्रत्याशी का नाम अभी घोषित नहीं किया गया हैै। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed