फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP and SP candidates filed their nominations with great pomp and show

Lakhimpur Kheri News: लाव लश्कर के साथ भाजपा व सपा प्रत्याशी ने कराया नामांकन

Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP candidates filed their nominations with great pomp and show
पलिया तहसील में नामांकन करातीं भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता। संवाद
पलियाकलां। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव में आखिरी दिन भाजपा उम्मीदवार समेत अन्य प्रत्याशियों ने लाव लश्कर के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन कराया। सुरक्षा को लेकर एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तहसील में मौजूद रहा।
विज्ञापन


भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष स्व. केबी गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी गुप्ता बड़ी संख्या में समर्थकों और विधायक रोमी साहनी समेत पार्टी के पदाधिकारियों को साथ लेकर मंगलवार को नामांकन कराने पहुंचीं। यहां उन्होंने अपना नामांकन दो अलग-अलग सेटों में दाखिल किया। कांग्रेस के प्रत्याशी मोईन अहमद जावेदी भी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ तहसील पहुंचे और अपना नामांकन दो सेटों में एक साथ कराया।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खां ने भी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, प्रदेश सचिव गुरप्रीत सिंह जार्जी, पूर्व विधायक गोला विनय तिवारी, सुनील लाल, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, प्रितेंदर सिंह कक्कू समेत अन्य सपा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपना नामांकन कराया। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार आलोक मिश्रा ने शांतिपूर्ण ढंग से दूसरा सेट जमा किया, जबकि अलीजान और कुंता अग्रवाल द्वारा पहले ही नामांकन कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह राम और ज्ञान प्रकाश ने भी अपने-अपने नामांकन जमा किए हैं। चार दिसंबर को पर्चों की जांच के बाद छह को नाम वापसी व चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, हर्ष निशांत, कोतवाल मनबोध तिवारी समेत कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।

पलिया तहसील में नामांकन करातीं भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता। संवाद

पलिया तहसील में नामांकन करातीं भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता। संवाद

पलिया तहसील में नामांकन करातीं भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता। संवाद

पलिया तहसील में नामांकन करातीं भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed