फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bira tiger range The skeleton

भीरा रेंज में बाघ का कंकाल मिला

Sun, 03 Jan 2016 11:29 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Sun, 03 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bira tiger range The skeleton
भीरा रेंज के पिपरिया भूड़ गांव के पास गन्ने के खेत में रविवार को एक बाघ का शव बरामद हुआ है। शव की हालत काफी जीर्णशीर्ण होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब दो माह पहले हुई होगी। डीएफओ साउथ के मुताबिक बाघ की प्राकृतिक मौत हुई है। बाघ के सारे अंग सुरक्षित हैं। आगे की जांच के लिए फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के भीरा रेंज अंतर्गत पिपरिया भूड़ गांव में शारदा नदी के किनारे स्थित ईश्वर सिंह के खेत में गन्ना छील रहे मजदूूरों ने एक बाघ का शव पड़ा होने की सूचना खेत मालिक को दी। शव की हालत जीर्णशीर्ण थी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा नागेंद्र पांडेय उच्च अधिकारियों को सूचना देने के साथ बाघ के शव को कब्जे में लिया। डीएफओ साउथ नीरज कुमार और ट्रेनी आईएफएस अधिकारी वासवी प्रकाश समेत दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह, किशनपुर रेंजर रामबरन यादव भी मौके पर पहुंच गए। डीएफओ नीरज कुमार के मुताबिक बाघ अपनी उम्र पूरी कर चुका था। बाघ की हड्डियां और दांत पूरी तरह से सुरक्षित है। शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। अनुुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की नेचुुरल डेथ हुई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed