फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike thief sentenced to five years imprisonment, fined too

Lakhimpur Kheri News: बाइक चोर को पांच साल कैद की सजा, जुर्माना भी

Fri, 01 Aug 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike thief sentenced to five years imprisonment, fined too
लखीमपुर खीरी। पलिया बाजार से बाइक चोरी के साढ़े चार साल पुराने मामले में एडीजे भूलेराम ने चोर को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर दो सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर, 2019 में पलिया निवासी रमेशचंद बाइक से शहर में सब्जी खरीदने गए थे। वहीं से चोर उनकी बाइक उठा ले गए थे। काफी भाग-दौड़ के बाद पुलिस ने पलिया के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी किशन राठौर उर्फ मुन्ना बजरंगी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

पैरोकार न होने के चलते वह जेल में लंबे अरसे से बंद था, लेकिन मामले में कई आरोपी होने के चलते सुनवाई पूरी नहीं हो पा रही थी। आखिरकार मुन्ना बजरंगी उर्फ किशन राठौर के जुर्म इकबाल करने पर अदालत ने उसकी फाइल अलग करते हुए मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने शुक्रवार को किशन राठौड़ उर्फ मुन्ना बजरंगी को दोषी पाते हुए पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सांकेतिक जुर्माने के रूप में दो सौ रुपये भी अदा करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed